{"_id":"66b2032a991e626d94066581","slug":"video-shahajahapara-jal-ka-aatha-garama-pacayata-ma-parathhana-ka-le-ha-raha-matathana-lga-ma-utasaha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर जिले की आठ ग्राम पंचायत में प्रधानी के लिए हो रहा मतदान, लोगों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर जिले की आठ ग्राम पंचायत में प्रधानी के लिए हो रहा मतदान, लोगों में उत्साह
शाहजहांपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को आठ प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहा है। इस दौरान लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह रहा। दो बीडीसी, तीन प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जैतीपुर की मरेना व गोगेपुर, तिलहर की बिलहरी, ददरौल की बलेली, पुवायां की धरमंगदपुर जप्ती, भावलखेड़ा की सिढरा, मदनापुर की बरुआ पट्टी सनायक, बंडा की बरीबरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए 47 मतदान केंद्र और 96 बूथ बनाए गए हैं। आठ अगस्त को मतगणना होगी। निगोही क्षेत्र के गांव बलेली में प्रधानी के उपचुनाव में दोपहर डेढ़ बजे तक 55 प्रतिशत तक वोटिंग हो चुकी थी। बंडा की ग्राम पंचायत बरीवारा में हो रहे उपचुनाव में कुल 1485 वोटों में से दो बजे तक 1017 वोट पड़ चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।