{"_id":"66b1e456fe6dcdd8fb0f71d4","slug":"video-bthaya-ka-usahata-ilka-ma-pakaapa-ka-takakara-sa-thathha-vakarata-ka-mata-ekasal-tatana-ka-karanae-haaa-hathasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के उसहैत इलाके में पिकअप की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, एक्सल टूटने के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के उसहैत इलाके में पिकअप की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, एक्सल टूटने के कारण हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 02:23 PM IST
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में परवीन नगला के नजदीक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता युसुफ (42) की मौत हो गई। युसुफ पुत्र मल्लू ककराला कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले थे। वह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक लेकर उसहैत की ओर जा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन का एक्सल टूट गया था, जिससे उसका पिछला पहिया निकल गया और अनियंत्रित होकर बाइक सवार से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ था। उस दौरान युसुफ बाइक पर दूध लेकर उसहैत की ओर जा रहे थे। वह परवीन नगला गांव के नजदीक पहुंचे थे। तभी अचानक उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आई और वह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान पीछे आ रहे पिकअप का एक्सल टूटा और उनसे टकराकर पलट गई। हादसे में युसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर युसुफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।