Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News Action after complaint doctor did not have degree Mahakal Cairo Center sealed Video
{"_id":"66b22df0d13bd78a9904007d","slug":"action-taken-after-complaint-dr-did-not-get-degree-mahakal-cairo-center-seal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1969361-2024-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शिकायत के बाद कार्रवाई, डॉक्टर के पास नहीं मिली डिग्री, महाकाल कायरो सेंटर सील, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शिकायत के बाद कार्रवाई, डॉक्टर के पास नहीं मिली डिग्री, महाकाल कायरो सेंटर सील, Video
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर इन दिनों मध्यप्रदेश शासन द्वारा फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उन्हेल रोड ढाबला फंटा पर संचालित होने वाले महाकाल कायरो सेंटर पर मंगलवार को दबिश दी गई। जानकारी देते हुए माधव नगर अस्पताल के प्रभारी विक्रम रघुवंशी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्हेल रोड डाबला फंटा पर संचालित होने वाले महाकाल कायरो सेंटर केंद्र को जितेंद्र परमार के द्वारा संचालित किया जा रहा है। लेकिन उनके पास ऐसी कोई विशेष डिग्री नहीं मिली, जिससे कि वह इस केंद्र को संचालित कर सकें। विक्रम रघुवंशी ने बताया, जब हमारी टीम ने जितेंद्र परमार के अस्पताल में लगी उनकी डिग्रियों के बारे में पूछा तो वह इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। पहले उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट जर्मनी के हैं। फिर उन्होंने अफ्रीका के बताएं और बाद में रतलाम मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई करना बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।