{"_id":"66b1e8fb92019a28b00fcb02","slug":"video-sub-division-level-independence-day-celebration-will-be-held-at-gsss-thanakalan-in-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा में उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह रा.व.मा.पा. थानाकलां में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा में उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह रा.व.मा.पा. थानाकलां में मनाया जाएगा
बंगाणा में उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सोनू गोयल ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10:55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों की एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। इस दिन ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अनेक स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम ने सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान 10 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात एसडीएम ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। बारिश के दृष्टिगत मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार रखा जाए, ताकि सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हों। इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।