{"_id":"66b1ed7e7476c0a7c70df2a5","slug":"video-oil-idaya-masalma-jamata-ka-athhayakashha-na-kaha-vakafa-brada-sasathhana-bl-ka-savagata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कहा- वक्फ बोर्ड संसोधन बिल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कहा- वक्फ बोर्ड संसोधन बिल का स्वागत
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर संशोधन बिल संसद में लाने वाली है। इसका बरेलवी उलमा स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के तमाम वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, अधिकारी और सदस्य भूमाफिया के संग मिलकर वक्फ की संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने अपनी संपत्तियां इसलिए वक्फ को दी थीं ताकि इसकी आमदनी से मुसलमानों के गरीब और कमजोर बच्चों को तालीम का अच्छा इंतजाम किया जा सके। मगर ये सब न होकर वक्फ बोर्डों के जिम्मेदारों ने भू माफिया से सांठगांठ करके संपत्तियों के बेचने और रुपये कमाना शुरू कर दिया। इस बिल से वक्फ बोर्ड की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।