Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Atul Maheshwari Scholarship Examination: 309 students appeared for the exam in Ambala; faces lit up upon seeing the question paper.
{"_id":"6addca81494322196f068b63","slug":"video-atul-maheshwari-scholarship-examination-309-students-appeared-for-the-exam-in-ambala-faces-lit-up-upon-seeing-the-question-paper-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अंबाला में 309 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अंबाला में 309 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को अंबाला कैंट स्थित फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंजीकृत 698 विद्यार्थियों में से 309 ने परीक्षा दी, जबकि 389 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। अभिभावक बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार और संतुलित था। हालांकि गणित के कुछ प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया, लेकिन रीज़निंग और सामान्य ज्ञान के सवाल आसान रहे। सरकारी स्कूलों से आए छात्रों ने बताया कि यह परीक्षा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।