सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : DC Una Jatin Lal stressed on connecting more and more people with the Red Cross Society

VIDEO : उपायुक्त ऊना जतिन लाल का अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने पर जोर

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:59 PM IST
VIDEO : DC Una Jatin Lal stressed on connecting more and more people with the Red Cross Society
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसाइटी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों आजीवन सदस्य के तौर पर सोसाइटी से जोड़ना आवश्यक है ताकि जरूरतमंदों की अधिक सेवा की जा सके। जतिन लाल जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने युवाओं को नशे से बचाने और समग्र स्वास्थ्य एवं फिटनेस को लेकर व्यापक जन जागरूकता लाने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने समाज के समग्र कल्याण और उत्थान के लिए ‘सामर्थ्य’ नामक एक नया प्रोजेक्ट आरंभ किया है, जिसे रेडक्रॉस के माध्यम से चलाया जाएगा। इसके लिए एक अलग बैंक खाता रखा गया है, जिसमें जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों समेत सभी लोगों से अंशदान और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि सामर्थ्य के तहत पहले चरण में प्रशासन ने जिले की आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहायता का जिम्मा लिया है। इसके अंतर्गत गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन 25 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय में किया जा सकता है। पात्रता में वे लड़कियां शामिल हैं जिनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है या जिनके पिता 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। आवेदक ऊना जिले की निवासी होनी चाहिए, किसी अन्य योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान ने सोसायटी की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने उपमंडल स्तर पर पुस्तकालयों के निर्माण, नशा मुक्ति अभियान, पौधा रोपण, रक्तदान शिविरों सहित कई जनकल्याण कार्य किए हैं। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए आर्टिफिशियल अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने पर करीब 28.50 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबके समन्वित प्रयासों से ऊना जिला नशामुक्ति अभियान में अग्रणी रहा है और जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कार्यकारी समिति के गैर सरकारी सदस्य एवं रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने रेडक्रॉस गतिविधियों को गति देने के लिए उपायुक्त का आभार जताया। उन्होंने सभी की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने की मुहिम में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा समेत कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष एवं पैट्रन रेड क्रॉस सुरेन्द्र शर्मा, पैट्रन रेड क्रॉस सुरेंद्र ठाकुर, राकेश कौशल, वरिन्द्र धर्माणी सहित समिति के गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों ने सोसाइटी की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने एवं लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने व आय सृजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : वाराणसी में डीएम-सीपी के खिलाफ नारेबाजी, गायब किशोरी के मामले में सीबीआई जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

07 Aug 2024

VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा बोले- गौ अभ्यारण केंद्र थाना खास को और बढ़िया बनाने का होगा प्रयास

07 Aug 2024

VIDEO : नकली नोट खपाने निकले जालसाज, झांसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

07 Aug 2024

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में मंत्री अनिल राजभर ने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

07 Aug 2024

Ujjain News: उज्जैन पहुंची टीवी कलाकार स्वाती, कहा- बाबा महाकाल के ऐसे दर्शन हुए की शब्दों में नहीं बता सकती

07 Aug 2024
विज्ञापन

Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट के बाहर होने पर महावीर फोगाट का बड़ा बयान, सुनिए क्या बोले

07 Aug 2024

VIDEO : हरियाली तीज पर हरे परिधान में बांके बिहारी की अलौकिक छटा, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

07 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : हिसार एयरपोर्ट पर उतरा हवाई जहाज, डीजीसीए की टीम पहुंची

07 Aug 2024

Vinesh Phogat Disqualifed: विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित, नहीं मिलेगा कोई भी मेडल

07 Aug 2024

VIDEO : हमीरपुर में लंबित मांगों को लेकर उग्र हुए एचआरटीसी पेंशनर, निकली आक्रोश रैली

VIDEO : कोंडागांव में गश्त पर निकले सुरक्षा बलों के जवानों ने बबरामद की नक्सलियों की बंदूकें

07 Aug 2024

VIDEO : दबंगों से परेशान परिवार ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर जताया विरोध, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

07 Aug 2024

VIDEO : कुल्लू में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठीं लोगों की समस्याएं

07 Aug 2024

VIDEO : कोरबा में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी नाले सब जलमग्न

07 Aug 2024

VIDEO : शिमला में जगह-जगह पेड़ ढहे, कई इलाकों में भूस्खलन से मकानों को खतरा

07 Aug 2024

VIDEO : बंगाणा की ग्राम पंचायत मोमन्यार में औद्योगीकरण के लिए उद्योग विभाग ने किया निरीक्षण

07 Aug 2024

VIDEO : फिर शर्मसार हुई मां की ममता: नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते, सड़क किनारे पड़ा मिला

07 Aug 2024

Vinesh Phogat Disqualified: ओलंपिक में अयोग्य घोषित हुई विनेश फोगाट, गोल्ड का सपना टूटा

07 Aug 2024

VIDEO : मां गंगा ने बड़े हनुमान मंदिर में किया प्रवेश, हर-हर महादेव और जय मां गंगा के गूंजे जयकारे

07 Aug 2024

VIDEO : मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर में किया प्रवेश, गूंजा जयकारा, दर्शन करने के लिए उमड़े भक्त

07 Aug 2024

VIDEO : कपूरथला में स्कूल की बस से भिड़ी दूसरी बस, महिला केयरटेकर और कंडक्टर घायल

07 Aug 2024

Khargone News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

07 Aug 2024

Agar Malwa: प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 175 बीघा गौचर भूमि, सोयाबीन की फसल पर चलाए ट्रैक्टर और छोड़े मवेशी

07 Aug 2024

VIDEO : अलीगढ़ में हरदुआगंज के गांव उकराना में कुछ लोग महिला से करते रहे बदसलूकी

06 Aug 2024

VIDEO : अलीगढ़ के गभाना टोल प्लॉजा पर दूध से भरे टैंकर ने कार में टक्कर मार दी, टैंकर पलटा

06 Aug 2024

VIDEO : मर्यादा ही भूल गईं भाजपा विधायक, अधिकारी को धमकाया, बोलीं- माफी मांगो नहीं तो जूता निकालकर मारेंगे

06 Aug 2024

Ujjain News: शिकायत के बाद कार्रवाई, डॉक्टर के पास नहीं मिली डिग्री, महाकाल कायरो सेंटर सील, Video

06 Aug 2024

VIDEO : बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, कई जगहों पर जलजमाव, पर्यटन स्थलों पर भीड़

06 Aug 2024

VIDEO : हरियाली तीज पर गजरौला में महिलाओं में दिखा उत्साह, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा

06 Aug 2024

VIDEO : बांग्लादेश की अराजकता पर बोले प्रमोद कृष्णम, भारत पर मंडरा रहा खतरा

06 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed