Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Kutlahad MLA Vivek Sharma said Efforts will be made to make the cow sanctuary center Thana Khas even better
{"_id":"66b33df389ecb1698800139e","slug":"video-kutlahad-mla-vivek-sharma-said-efforts-will-be-made-to-make-the-cow-sanctuary-center-thana-khas-even-better","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा बोले- गौ अभ्यारण केंद्र थाना खास को और बढ़िया बनाने का होगा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा बोले- गौ अभ्यारण केंद्र थाना खास को और बढ़िया बनाने का होगा प्रयास
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में पशु पालन विभाग उपमंडल बंगाणा के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गौ अभ्यारण थाना खास के बारे में विस्तार से जानकारी ली। और क्या क्या समस्याएं आ रही है उसके बारे में गौ अभ्यारण थाना खास के प्रभारी डॉ राजेश कुमार जंगा से विशेष जानकारी ली। बही वर्तमान में इस गौ अभ्यारण केंद्र को सरकार की तरफ से हर माह गौ अभ्यारण में प्रति गौ वंश के लिए धन मिल रहा है। और हर प्रकार की सुविधा गौ अभ्यारण दे रहा है। डा राजेश ने कहा कि गौ अभ्यारण में कुछ समस्याएं है। सबसे पहले नेशनल सड़क से गौ अभ्यारण को जाने बाली सड़क को हर हाल में पक्का करना पड़ेगा। और दूसरा जो बिजली की तारें गौ अभ्यारण को जा रही है। उन्हे ऊंचा करना पड़ेगा। तीसरा गौ अभ्यारण केंद्र में एक शेड में नल लगाने की जरूरत है। और जो गौ अभ्यारण केंद्र में कर्मचारी हैं। उन्हे वर्तमान में 275 रुपए प्रति दिन की मजदूरी दी जाती है। लेकिन भी राज्य सरकार द्वारा 375 रुपए प्रति दिन मजदूरों की मजदूरी करने का ऐलान हो चुका है। और 375 रुपए मिलना शुरू हो चुके है। इसलिए गौ अभ्यारण में मजदूरों की मजदूरी भी 375 रुपए प्रति दिख करनी होगी। डॉ. राजेश कुमार जंगा ने कहा कि गौ अभ्यारण केंद्र में सभी गौ वंश को कीट नाशक दवाई, लंगर सेवा कंबल सेवा सुचारू रूप से चली हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने डॉ. राजेश कुमार जंगा की सभी समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक विवेक ने कहा कि गौ अभ्यारण केंद्र जो मेरे विस क्षेत्र कुटलैहड़ के थाना खास में बना है। उसकी कामयाबी के चर्चे पूरे हिमाचल में बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।