Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
TV artist Swati Anand watching Bhasma Aarti she had such darshan of Baba Mahakal that cannot explain in words.
{"_id":"66b2ff00677a67e339008305","slug":"tv-artist-swati-anand-said-after-watching-bhasma-aarti-she-had-such-a-darshan-of-baba-mahakal-that-she-cannot-explain-in-words-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1971387-2024-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन पहुंची टीवी कलाकार स्वाती, कहा- बाबा महाकाल के ऐसे दर्शन हुए की शब्दों में नहीं बता सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन पहुंची टीवी कलाकार स्वाती, कहा- बाबा महाकाल के ऐसे दर्शन हुए की शब्दों में नहीं बता सकती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 02:28 PM IST
टीवी कलाकार स्वामी आनंद ने आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन किए और मीडिया से बातचीत में अपने जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह शुरुआत से ही बाबा महाकाल की भक्त रही हैं और उनका जन्म भी उज्जैन नगरी में ही हुआ है। स्वामी आनंद ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही है कि जब वह उज्जैन में होने वाली रामलीला में सीता का किरदार निभाती थीं, तब रामानंद सागर ने उन्हें पसंद किया और टीवी सीरियल में काम करने का ऑफर दिया। इसी कारण आज उनका भाग्य बदल चुका है।
स्वामी आनंद ने विभिन्न टीवी सीरियलों जैसे 'जय श्री कृष्णा', 'गंगा मैया', 'अलिफ लैला', 'कुमकुम भाग्य' और 'नागिन' में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। मीडिया से चर्चा करने से पहले उन्होंने अलसुबह बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। लगभग 2 घंटे तक वह भस्म आरती में शामिल रहीं।
स्वामी आनंद ने यह भी बताया कि उनकी कर्मभूमि भले ही मुंबई हो, लेकिन उनकी जन्मभूमि उज्जैन ही है। बाबा महाकाल के दर्शनों के बारे में उन्होंने कहा कि इन दिव्य और भव्य दर्शनों को देखने के बाद वह धन्य हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।