{"_id":"66b3692b11471764b303141a","slug":"video-strong-protest-by-maharishi-valmiki-guru-ravidas-youth-unity-mahasabha-in-tahliwal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टाहलीवाल में महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा का जोरदार रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टाहलीवाल में महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा का जोरदार रोष प्रदर्शन
बुधवार को टाहलीवाल में महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा गांव गोंदपुर जयचंद के बेटे गुरविंदर कुमार के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर एक प्रभावशाली रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी मोहन रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा और गुरविंदर कुमार के मामले की सीबीआई से जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान टाहलीवाल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।महासभा के सदस्यों ने सभा के कार्यालय से टाहलीवाल चौक तक मार्च किया और वहां पुलिस प्रशासन, हिमाचल सरकार, और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से काम करना चाहिए और किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया और उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का इरादा किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की आवाज उठाने के लिए अगर उन्हें पर्चा मिलता है, तो वे उसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।