{"_id":"66b4bbe14040e187a4033f16","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-of-the-city-cows-die-after-eating-poisoned-bread-warning-from-hindu-organizations-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1975396-2024-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शहर की फिजा बिगड़ने की कोशिश, जहर की रोटी खाने से गायों की मौत, हिंदूवादी संगठनों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शहर की फिजा बिगड़ने की कोशिश, जहर की रोटी खाने से गायों की मौत, हिंदूवादी संगठनों ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 09:39 PM IST
Link Copied
शांत शहर कहे जाने वाले उज्जैन की फिजा बिगाड़ने की कोशिश इन दिनों कुछ अज्ञात लोगों द्वारा की जा रही है, जो कि चाहते हैं कि शांत शहर मे जमकर बवाल मच जाए। यही कारण है कि खाराकुआं थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जिससे हिंदूवादी संगठनों में खासा आक्रोश व्याप्त है। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी तक दे डाली है कि अगर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो फिर हम उग्र आंदोलन करेंगे।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि खाराकुआं थाना क्षेत्र स्थित नमकमंडी में उस समय बवाल मच गया था, जब क्षेत्र में तीन गाय अचानक अचेत हो गईं। क्षेत्र के लोग कुछ समझ पाते और पशु चिकित्सक को बुला पाए इसके पहले ही दो गायों की मौत हो गई। जबकि एक गाय की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। दो गायों की अचानक मौत होने पर क्षेत्रवासियों के साथ ही जब इस बात की खबर हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने इस पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया और छत्रीचौक पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रदर्शन तक कर डाला। हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में अंकित ठाकुर, ऋषभ कुशवाह, तुषार मरमट और लोकेश मीणा का कहना था कि इन गायों को जानबूझकर जहर दिया गया है। आखिर गौ माता से किसी को क्या परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी इन गायों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया। इस प्रदर्शन के बाद खाराकुआं थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश करने का प्रयास किया है, लेकिन कोई भी आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
वीडियो फुटेज किए जा रहे चेक
क्षेत्रीय पार्षद रजत मेहता ने बताया कि गायों को कुछ खाद्य पदार्थ खिलाते हुए एक व्यक्ति वीडियो में दिखाई दे रहा है। हम घटनास्थल पर लगे अन्य कैमरे के माध्यम से यह पता करने में लगे हुए हैं कि आखिर इस प्रकार की हरकत किसने की है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान होते ही हम पुलिस को यह फुटेज उपलब्ध कराएंगे और प्रयास करेंगे कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर ले।
ट्रेंचिंग ग्राउंड में करवाया पोस्टमार्टम
सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि इस पूरे मामले में गायों को ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया है, जहां इनका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि गायों की मौत का कारण आखिर क्या था। वैसे आपने बताया कि अज्ञात के खिलाफ इस मामले में प्रकरण दर्ज कर हम यह प्रयास कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए।
इसीलिए पूरे मामले में मचा बवाल
नमक मंडी क्षेत्र में गायों की मौत पर इसलिए बवाल मचा हुआ है, क्योंकि पिछले कुछ समय से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें गायों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही ढांचा भवन क्षेत्र में एक गाय की पूंछ काट दी गई थी। इस मामले के बाद खाराकुआं थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हो गई जिसमें दो गायों की मौत हो गई जबकि तीसरी गाय की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।