{"_id":"66b4cf94b92d4ba3ef07a16f","slug":"video-dev-manas-milan-became-the-center-of-attraction-in-the-sawan-jach-fair-of-janjheli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जंजैहली के सावन जाच मेले में देव मानस मिलन बना आकर्षण का केंद्र, खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जंजैहली के सावन जाच मेले में देव मानस मिलन बना आकर्षण का केंद्र, खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन
जंजैहली के चोलूथाच स्थित देव कालाकामेश्वर के तीन दिवसीय सावन मास के मेले (सावन जाच) में देव मानस मिलन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मेले में देव काला कामेश्वर के साथ बड़ा देव कमरुनाग, देव चुंजवाला व देवी गाड़ा महामाया ने भी मेले में शिरकत की। बुधवार को शुरू हुए तीन दिवसीय मेले में जंजैहली समेत समूची सिराजघाटी के लोगों ने मेले में शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मेले का समापन आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में रात की नाटी रातकी भी लोगों ने जमकर नाची। उन्होंने बताया कि मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें वॉलीबॉल व रसाकसी प्रतिस्पर्धा करवाई जा रही है। प्रधान ने बताया कि वीरवार रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हनी नेगी और डैनी चौहान और स्थानीय कलाकार मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे। स्थानीय निवासी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मेले के समापन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आना था लेकिन उन्हें पार्टी के कार्य से दिल्ली जाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।