{"_id":"66b5f820ba4f480030020dfa","slug":"video-bjp-meeting-in-una-presided-over-by-satpal-satti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में भाजपा की बैठक, सतपाल सत्ती ने की अध्यक्षता, दिए गए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में भाजपा की बैठक, सतपाल सत्ती ने की अध्यक्षता, दिए गए ये निर्देश
ऊना में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो योजनाओं को बेहतर क्रियान्वन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता ऊना सदर के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने की। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम योजना के माध्यम से देश भर में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने को पर्यावरण के लिए अति आवश्यक बताया। उन्होंने इससे पर्यावरण को बदलते मौसम में और भी जरूरी बताते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं को एक एक पेड़ लगाने का निर्देश दिया, जबकि स्वतंत्रता दिवस के महत्व को और भव्य बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा योजना के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता नेता के साथ साथ आम जनता से भी अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। उन्होंने तिरंगे लहराने के साथ एक गर्व की अनुभूति होने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।