{"_id":"66b5fc8ffc2b09ab200429af","slug":"video-a-stone-fell-on-a-young-man-from-a-hill-in-mandi-death-he-was-waiting-for-a-bus","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंडी में युवक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत, बस का कर रहा था इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंडी में युवक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत, बस का कर रहा था इंतजार
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शमशानी के रूप में हुई है। हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस अभी तलाश रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह युवक बचपन से कुल्लू शहर के शमशानघाट के पास अकेला ही रहता था। इस कारण ही इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे। बताया जा रहा है कि यह अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था। यहां वापस कुल्लू जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पहाड़ी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर जा गिरा। घायल युवक को तुरंत प्रभाव से नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर खोतीनाला के पास सड़क पर पलटे ट्रक को अभी पूरी तरह उठाया नहीं जा सका है। अभी इसे सिर्फ एक तरफ को हटाया गया है जिस कारण यहां पर नेशनल हाईवे पर अभी भी एकतरफा यातायात ही बहाल है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस की निगरानी में वाहनों को गुजारा जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि ट्राले को पूरी तरह से हटाने का कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।