{"_id":"66b6356c74f764542303966a","slug":"video-meeting-of-state-electricity-board-pensioner-welfare-association-held-in-barsar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बड़सर में प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बड़सर में प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, दी ये चेतावनी
प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बड़सर में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन पर जनवरी 2016 से देय संशोधित वेतनमान और पेंशन की बकाया राशि न देने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि इसके लिए उन्हें उच्च न्यायालय का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप सिंह ढटवालिया, उपाध्यक्ष सीएस चंदेल, जिला प्रधान केके कपिल और जिला सचिव लाल चंद परमार ने कहा कि बकाया राशि का भुगतान केवल कोर्ट केस करने वाले को ही एकमुश्त किया जाएगा। इस आदेश से लाखों कर्मचारी और पेंशनर नाराज हैं। क्योंकि उनके लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया हैं। सरकार की इस नीति के चलते पेंशनरों को उच्च न्यायालय में वकीलों को फीस देकर अपनी बकाया राशि के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार का रवैया नहीं बदला तो वह सामूहिक रूप से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे जिससे सरकार को बकाया राशि छह फीसदी ब्याज सहित चुकानी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।