{"_id":"66b71065dc3a60bb180eb26f","slug":"video-taxi-and-tempo-driver-beaten-passengers-to-make-them-sit-in-taxi-video-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी में बैठाने के लिए चालकों ने यात्रियों पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी में बैठाने के लिए चालकों ने यात्रियों पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल
हरिद्वार धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाहता है, लेकिन टैक्सी और टैंपो चालक यात्रियों को जबरन अपने-अपने वाहनों में बैठने के लिए मजबूर करते हैं। इसके चलते कईं बार यात्रियों और टैक्सी-टैंपों चालकों में विवाद हो जाता है। शुक्रवार को कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। जिसमें टैक्सी चालकों ने यात्रियों पर जमकर लाठियां बरसाई। रेलवे और रोडवेज के बीच चले करीब आधे घंटे तक इस घटनाक्रम के बीच एक भी पुलिसकर्मी बचाव में नहीं आया। वहीं स्थानीय लोग घटना से पूरी तरह सहमे दिखे। रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने वाहनों में लेकर जाने को लेकर विवाद हो गया। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाह रहे थे, लेकिन वाहन चालक और उनसे जुड़े कुछ यूनियन के लोग उन पर भारी पड़ गए। पहले तो गाली-गलौज की और जब यात्री नहीं मानें और उनके जबरदस्ती का विरोध जताया तो वाहन चालक और उनके गिरोह के सदस्य लाठी डंडे लेकर उन पर टूट पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।