{"_id":"66b71082c4524ed3040b8aa7","slug":"video-trolley-accident-person-died-after-falling-from-a-trolley-placed-in-the-river-tharali-chamoli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चमोली: नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चमोली: नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था, जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।