{"_id":"66b761de4a906b652b0d38d8","slug":"video-angry-women-protested-against-the-opening-of-a-liquor-shop-chamoli-karanprayag","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका, आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका, आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
चमोली जिले कर्णप्रयाग लोल्टी गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका खोले जाने से आक्रोशित तुंगेश्वर,देवराड़ा,लोल्टी,ग्वाड़, हरचंद सहित एक दर्जन से अधिक गांव की सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने इसके विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी दशा में लोल्टी गांव में शराब का ठेका नहीं चलने दिया जायेगा। जहां एक ओर बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है वहीं दूसरी तरफ सरकार बने-बनाये परिवारों के विनाश पर तुली है। यदि क्षेत्र में शराब की दुकान खुली तो पूरे क्षेत्र में अशांति और अव्यवस्था फैल जायेगी। युवा नशे के तरफ जाकर अपना भविष्य बर्बाद करेंगें। पूंजीपति लोग यहां पर अपने लाभ के लिए भोले-भाले ग्रामीणों को जाल में फंसा रहे हैं। ब्लाक प्रमख कविता नेगी ने कहा कि यह परिवारों बर्बाद करने की साजिश है। इससे चिंता,भय और अवसाद फैल जायेगा। शराब का ठेका खोलकर क्षेत्र में हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जायेगा। मां नंदादेवी सिद्वपीठ के पास शराब का ठेका खोलना मानसिक दुर्बलता को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।