Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
VIDEO : शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण
{"_id":"66b749fceb6a0aa1010040c1","slug":"video-shahajahapara-ma-sharathathhalo-na-matata-sa-parathava-shavalga-bnakara-kaya-rathara-bhashhaka-mataracacara-sa-bhakatamaya-haaa-vatavaranae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण
शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा का विश्राम होने के बाद शनिवार को पार्थिक शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग तैयार करके विधिवत पूजन व रुद्राभिषेक किया। समस्त पूजन सामग्री समिति की ओर से उपलब्ध कराई गई।
शनिवार को दोपहर 12 बजे से जीआईसी खेल मैदान स्थित पंडाल में श्रद्धालुओं का एकत्रित होना शुरू हो गया। यहां श्री शिव महापुराण कथा की आयोजक आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों की ओर से रुद्राभिषेक की तैयारियां कराई गई थीं। मंच से ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं को विधि की जानकारी दी गई। उनके निर्देशानुसार श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग को अपने हाथों से बनाना शुरू किया। इसके बाद समिति की ओर से पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई, जोकि कई घंटों तक चली। रुद्राभिषेक के बाद सामूहिक रूप से आरती हुई। मुख्य आयोजक हरिशरण वाजपेयी ने बताया कि रविवार को कथा स्थल पर दोपहर 12 बजे से भंडारा कराया जाएगा, जोकि प्रभु इच्छा तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।