सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   In Guna district, 22 cases of snakebite reached the hospital in 40 days, everyone's life was saved

Guna News: 40 दिन में सर्पदंश के 22 केस पहुंचे अस्पताल, सभी की बची जान, डॉक्टर ने की यह अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 11:32 AM IST
In Guna district, 22 cases of snakebite reached the hospital in 40 days, everyone's life was saved
गुना जिले में जुलाई और अगस्त के महीने के दौरान सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में लगभग 22 पीड़ितों को सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले सर्पदंश की घटनाएं मुख्यतः खेतों और जंगलों में होती थीं। लेकिन, अब घरों के अंदर भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
 
सोमवार को विजयपुर डोंगर में एक बुजुर्ग महिला को सांप ने काट लिया। इसी दिन भूरा चक सिलावटी में एक युवक को घर के भीतर सोते समय सांप ने डस लिया। एक अन्य घटना में पवन कॉलोनी में एक युवक को बिस्तर बिछाते समय सांप ने डस लिया। शुक्रवार को सकतपुर में एक महिला को रात में सोते समय बिस्तर पर सांप ने डस लिया। इन सभी मामलों में समय रहते अस्पताल पहुंचने से पीड़ितों की जान बचाई जा सकी। इन घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए, अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर पीड़ित की जान जोखिम में न डालें। 

शनिवार को राघौगढ़ क्षेत्र में भी सर्पदंश का एक मामला सामने आया, जहां 12 वर्षीय प्रियांशी सैनी को सांप ने उस समय काट लिया जब वह स्कूल के लिए तैयार हो रही थी। परिजन उसे तुरंत राघौगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे गुना रेफर कर दिया। गुना में इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।
 
सर्पदंश की शिकार हुई बच्ची के पिता अशोक सैनी ने बताया कि वे यू-ट्यूब पर स्नेक एक्सपर्ट दिनेश सैनी के वीडियो देखते रहते हैं। जिसमें वे सांप के डसने के बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह देते हैं। हमसे भी लोगों ने कहा कि बच्ची का झाड़-फूंक करा लो, लेकिन मैं इसके चक्कर में नहीं फंसा और सीधे अस्पताल आया।  
 
जिला अस्पताल प्रबंधन ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे सर्पदंश के मामले में एक घंटे के भीतर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराएं, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अदवा बांध से नदी में छोड़ा गया एक हजार क्यूसेक पानी, अचानक बढ़ गया था जलस्तर

11 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में बालिका हैंडबॉल का चैंपियन बना रॉयल क्लब, 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

11 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में व्यापारियों ने निकाला कैंडिल मार्च, बोले- हिन्दू होना अपराध नहीं

11 Aug 2024

VIDEO : एक्सट्रा टाइम में स्टाफ फुटबॉल टीम ने दर्ज की जीत, प्रतियोगिता में दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

11 Aug 2024

VIDEO : अस्सी घाट पर लगा गंगा का पानी, युवा कर कर रहे मौज-मस्ती, लग रही भीड़

11 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गिराया जा रहा वर्षों पुराना मकान, राहगीरों से संभलकर जाने की अपील

10 Aug 2024

VIDEO : नहीं हटाया गया बीच रास्ते गिरा हुआ पीपल का पेड़, लगा भीषण, लोगों में नाराजगी

10 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : गोदौलिया से तीन घंटे में पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, बैरिकेडिंग में भक्तों के छूटे पसीने

10 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में यातायात जाम ने रूलाया, चहुंओर फंसे राहगीर; गलियां भी रहीं व्यस्त

10 Aug 2024

VIDEO : साक्षी महाराज बोले- बांग्लादेश में हिंदू बेटियों के साथ घिनौनी घटनाएं और अत्याचार हो रहे हैं

10 Aug 2024

VIDEO : अलीगढ़ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम अंतर्गत निकली भव्य मशाल रैली

10 Aug 2024

Agar Malwa: सुसनेर तहसील में विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ सड़क पर उतरे आमजन, झूठे प्रकरण बनाने के लगाए आरोप

10 Aug 2024

Guna: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरा हिंदू समाज, देखें वीडियो

10 Aug 2024

VIDEO : बीएचयू में छात्राओं का धरना, हॉस्टल में आग लगने के बाद मची अफरातफरी, वीसी ने की मुलाकात

10 Aug 2024

VIDEO : बीएचयू के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट, जलकर गिर गए तार, छात्रों में हड़कंप

10 Aug 2024

VIDEO : महादेव की गोद में झूले पर विराजे श्याम प्रभु, मोहा जनमन, दो दिवसीय श्याम झूलनोत्सव में जुटे भक्त

10 Aug 2024

VIDEO : झांसी से रहा चंद्रशेखर आजाद का खास नाता, मां जगरानी ने यहीं बिताया था अंतिम समय

10 Aug 2024

VIDEO : नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका, आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन      

10 Aug 2024

VIDEO : राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सतौन के समीप दरकी पहाड़ी, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

10 Aug 2024

VIDEO : सावन मेले में जमकर उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीदारी, काशी अग्रवाल समाज सेवा ने किया था आयोजन

10 Aug 2024

VIDEO : बिजनाैर में बड़ा हादसा: हरिद्वारा से जल लेने जा रहे बरेली निवासी दो शिवभक्त नहर में गिरे

10 Aug 2024

VIDEO : सुजानपुर चौगान की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाएगा गेट का निर्माण

VIDEO : क्वार्टर फाइनल में हारीं रितिका, शीर्ष वरीय किजी ने हराया, 1-1 से बराबर था स्कोर

10 Aug 2024

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, राष्ट्रीय हनुमान दल ने किया प्रदर्शन

10 Aug 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण

10 Aug 2024

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में कायस्थ सेना ने निकाला मशाल जुलूस

10 Aug 2024

VIDEO : खेत में पहुंचा 10 फीट लंबा मगमच्छा, देखकर ग्रामीण रह गए हैरान

VIDEO : दीपक बैज बोले- विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान

10 Aug 2024

VIDEO : कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने जोगी पंगा की आभार रैली, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

10 Aug 2024

VIDEO : हत्या के बाद भट्ठा संचालक का शव गांव लाया गया तो मचा कोहराम, आरोपियों का एनकाउंटर करने पर अड़े लोग

10 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed