सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Actress Shefali Jariwala dies of cardiac arrest at the age of 42

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डिएक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में निधन

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 28 Jun 2025 08:51 AM IST
Actress Shefali Jariwala dies of cardiac arrest at the age of 42
मनोरंजन जगत से शनिवार देर रात ऐसी खबर आई जिसने न केवल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बल्कि उनके लाखों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला, जिन्हें लोग प्यार से ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते थे, अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी उम्र महज 42 साल थी और उनकी मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है।

शेफाली मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित लोखंडवाला में अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। शनिवार की रात लगभग 11 बजे उन्होंने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जैसे ही हालत गंभीर हुई, पराग और तीन करीबी लोग उन्हें लेकर पास ही स्थित बेलव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचे।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद जो खबर सामने आई, वह किसी ने नहीं सोची थी। डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि शेफाली की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टर सुशांत ने कहा कि “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज दिया है।” वहीं डॉक्टर लूला ने मेडिकल एथिक्स का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इनकार किया।

शेफाली के निधन की खबर की पुष्टि सबसे पहले उनके मेकअप आर्टिस्ट ने की। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए आंसुओं में डूबे स्वर में कहा, “दीदी को हार्ट अटैक आया था, सबकुछ बहुत जल्दी हो गया…” उन्होंने आगे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।

शेफाली के परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे फैंस और भी बेचैन हैं। शेफाली के निधन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके पति पराग त्यागी एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा गम और सदमे में डूबा हुआ है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं, “यकीन नहीं हो रहा”, “बहुत जल्दी चली गईं”, “भगवान परिवार को शक्ति दे।”

शेफाली को पहली बार प्रसिद्धि 2002 के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मिली थी। छोटे बाल, बोल्ड डांस और आत्मविश्वासी अंदाज में उन्होंने युवाओं के दिलों पर राज कर लिया था। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल निभाया, जिसमें वे सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और अपने आत्मविश्वास, स्पष्टवादिता और ग्रेसफुल व्यवहार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनका शांत लेकिन दृढ़ स्वभाव उन्हें शो में एक अलग पहचान देता था। शो खत्म होने के बाद भी वे कई इंटरव्यू और इवेंट्स में सक्रिय रहीं।

शेफाली और टीवी अभिनेता पराग त्यागी की जोड़ी को इंडस्ट्री में बहुत पसंद किया जाता था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। उनकी कैमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना हर किसी को भाती थी।

लेकिन नियति ने ऐसा मोड़ दिया कि अब यह जोड़ी अधूरी रह गई।

शेफाली के अचानक हुए निधन पर इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने गहरा दुख जताया:
    •    मीका सिंह ने लिखा: “मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।”
    •    गायक राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा: “रेस्ट इन पीस शेफाली… आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।”
    •    अभिनेता अली गोनी ने शेफाली की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा: “RIP… विश्वास नहीं हो रहा।”

इनके अलावा कई अन्य टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े चेहरों ने भी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

शेफाली की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस का सैलाब टूट पड़ा है। वहां हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके ‘कांटा लगा’ गाने की क्लिप्स शेयर करते हुए लिखा, “आपकी मुस्कान और एनर्जी हमेशा याद रहेगी।”

अभी तक उनकी मौत के पीछे कोई संदिग्ध कारण नहीं सामने आया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डॉक्टर्स का मानना है कि यह एक सडन कार्डिएक अरेस्ट था, जो बिना किसी बड़ी चेतावनी के आ सकता है।

शेफाली जरीवाला अब भले ही इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन ‘कांटा लगा’ की वो धुन, उनका आत्मविश्वास से भरा डांस, और उनकी सादगी भरी मुस्कान हमारे दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगी।
मनोरंजन जगत ने आज एक चमकता सितारा खो दिया है… और ये कमी शायद ही कभी पूरी हो सके।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jagannath Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रोकी गई, कई लोग बेहोश हुए

27 Jun 2025

Kolkata Rape Case: बंगाल में छात्रा से दरिंदगी अखिलेश ने ममता का किया बचाव, CM योगी पर बरसे!

27 Jun 2025

Maharashtra Politics: शक्ति प्रदर्शन से पहले 'ठाकरे ब्रांड' पर उठे सवाल, शिंदे गुट का हमला!

27 Jun 2025

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले गरीबों के मुद्दे पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर दागे सवाल!

27 Jun 2025

Iran Israel Conflict: ईरान पर ट्रंप ने बोला झूठ?, क्या है सच! | Khamenei | Trump | Amar Ujala

27 Jun 2025
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025 : अभेद्य किले में तब्दील हुआ अमरनाथ यात्रा का रास्ता, ऐसे होगी कड़ी निगरानी !

27 Jun 2025

Himachal Cloud Burst: बादल फटने से आई बाढ़, अब तक सात की माैत |Kullu Cloud burst

27 Jun 2025
विज्ञापन

Kolkata Rape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,गरमाई राजनीति, फिर घिरीं ममता!

27 Jun 2025

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: Akhilesh Yadav ने मुसलमानों को बनाया गुलाम' भड़के OP Rajbhar | Muslims

27 Jun 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन का अगला CM कौन? Kanhaiya Kumar ने खोला ये राज! | RJD| Congress| BJP

27 Jun 2025

Etawah Yadav Kathavachak: कथावाचक की पिटाई पर बवाल! पुलिस पर हुआ पथराव, क्या हुई कार्रवाई | Up News

27 Jun 2025

Elephant Rampage in Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद रथ यात्रा में क्यों भागने लगे हाथी? जानें क्या हुआ था

27 Jun 2025

Pakistan’s ICBM Ambitions: US तक मारक क्षमता वाली मिसाइल बना रहा पाक? क्या है ICBM? Explainer

27 Jun 2025

Jagannath Rath Yatra: रथ यात्रा में शामिल लाखों श्रद्धालु! सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखिए वीडियो |Puri

27 Jun 2025

Delhi-NCR Monsoon: पूरे देश में मानसून की बारिश का दौर जारी है, लेकिन राजधानी में अब तक बारिश नहीं।

27 Jun 2025

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ हैं, तो जीवन है! भगवान Jagannath रथ यात्रा पर क्या बोले PM Modi?

27 Jun 2025

Defence Minister's China Visit: कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर दोनों देशों में 6 साल बाद बनी सहमति।

27 Jun 2025

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा में हाथी बेकाबू,जान बचाने भागने लगे लोग

27 Jun 2025

Etawah Yadav Kathavachak: SP ने खुद को मामले से किया अलग, पीड़ित पर खुद को ब्राह्मण बताने पर FIR ।

27 Jun 2025

भारत-अमेरिका में हो सकता है मेगा ट्रेड डील, Trump के बयान से मची खलबली

27 Jun 2025

Encounter in Udhampur: अमरनाथ यात्रा से पहले बसंतगढ़ में मुठभेड़,जैश का एक आतंकी ढेर

27 Jun 2025

Operation Sindhu: ईरान से 173 और भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया

27 Jun 2025

Jagannath Rath Yatra 2025: मौसी के घर जाएंगे भगवान जगन्नाथ, रथ यात्रा की भव्य तैयारी

27 Jun 2025

Weather Update: दिल्ली, यूपी में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

27 Jun 2025

Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला पहुंचे आईएसएस, साझा किया अनुभव

27 Jun 2025

Akhilesh Yadav Tej Pratap Video Call: अखिलेश यादव ने पूछा कहां से लड़ोगे चुनाव तो तेज प्रताप ने दिया ये जवाब

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: पहली फिल्म पर क्या बोले एक्टर सिद्धांत? | Siddhant Chaturvedi

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: कांग्रेस से BJP में क्यों आए Ravi Kishan? खुद बताया

26 Jun 2025

Kullu Cloud burst video: बादल फटने से आई बाढ़, Himachal Pradesh में दिखा कुदरत का कहर| Flood News

26 Jun 2025

Amit Shah Language Controversy: भाषा विवाद के बीच हिंदी भाषा को लेकर Amit Shah का बड़ा बयान

26 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed