सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jagannath Rath Yatra: If there is Jagannath, there is life! What did PM Modi say on Lord Jagannath Rath Yatra?

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ हैं, तो जीवन है! भगवान Jagannath रथ यात्रा पर क्या बोले PM Modi?

वीडियो डेस्क अमर उजाला Published by: आकाश शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:21 PM IST
Jagannath Rath Yatra: If there is Jagannath, there is life! What did PM Modi say on Lord Jagannath Rath Yatra?
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी है। 

आप को बता दे कि रथ यात्रा से एक दिन पहले हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचकर रत्न बेदी (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के नबाजौबन दर्शन (युवा रूप) किए। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। यह रथ यात्रा कुल 12 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ होगा, जब भगवान पुनः अपने मूल मंदिर में लौटेंगे। हालांकि रथ यात्रा का आयोजन 12 दिनों का होता है, इसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। इस रथ यात्रा के दौरान कई धार्मिक रस्में, अनुष्ठान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं। इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथ यात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।

तो वहीं पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि अनादि काल से यह माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ स्वयं यहां निवास करते हैं और यहीं से वे ब्रह्मांड का संचालन करते हैं। 'स्नान पूर्णिमा' के बाद, पारंपरिक रूप से, भगवान बीमार पड़ जाते हैं और उनका इलाज किया जाता है। और आज, वे गुंडिचा मंदिर (अपनी मौसी के निवास) के लिए रवाना होंगे, जो 3 किमी दूर है। यह ओडिशा के लोगों द्वारा निभाई जाने वाली एक सुंदर परंपरा है... भगवान स्वयं अपने भक्तों को 'दर्शन' देने के लिए निकलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Operation Sindhu: ईरान से 173 और भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया

27 Jun 2025

Jagannath Rath Yatra 2025: मौसी के घर जाएंगे भगवान जगन्नाथ, रथ यात्रा की भव्य तैयारी

27 Jun 2025

Weather Update: दिल्ली, यूपी में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

27 Jun 2025

Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला पहुंचे आईएसएस, साझा किया अनुभव

27 Jun 2025

Akhilesh Yadav Tej Pratap Video Call: अखिलेश यादव ने पूछा कहां से लड़ोगे चुनाव तो तेज प्रताप ने दिया ये जवाब

26 Jun 2025
विज्ञापन

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: पहली फिल्म पर क्या बोले एक्टर सिद्धांत? | Siddhant Chaturvedi

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: कांग्रेस से BJP में क्यों आए Ravi Kishan? खुद बताया

26 Jun 2025
विज्ञापन

Kullu Cloud burst video: बादल फटने से आई बाढ़, Himachal Pradesh में दिखा कुदरत का कहर| Flood News

26 Jun 2025

Amit Shah Language Controversy: भाषा विवाद के बीच हिंदी भाषा को लेकर Amit Shah का बड़ा बयान

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: 'संवाद' में Ravi Kishan ने हर मुद्दे पर खुलकर रखी अपनी बात

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: लव जिहाद पर कैबिनेट मंत्री जमकर बरसे, हिंदुत्व पर कही दिल की बात

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: Ravi Kishan ने गिनवाई योगी सरकार की उपलब्धियां | MP | Bhopal

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: सहकारिता में भ्रष्टाचार पहले की सरकारों ने किया,मंत्री ने क्यों कहा

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: 'अमर उजाला संवाद' में Ravi Kishan ने Pakistan को बताया भिखारी

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बताया MP सरकार खिलाड़ियों के लिए कितनी गंभीर?

26 Jun 2025

Subhanshu Shukla Message From Spacecraft: Subhanshu Shukla ने भेजा संदेश, साझा किया अपना अनुभव

26 Jun 2025

Etawah Bus Accident: बस हुई हादसे का शिकार, दो यात्रियों की हुई मौत, 50 से अधिक हुए घायल

26 Jun 2025

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: Laapataa Ladies को Oscar नहीं मिलने पर बोले Ravi Kishan

26 Jun 2025

Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा नदी में समाया टेंपो-ट्रेवलर! Driver ने बताई ये वजह |Tempo-Traveller

26 Jun 2025

SCO मंच पर गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान-चीन को आतंकवाद पर सुनाई खरी-खोटी!

26 Jun 2025

India Slams Pakistan at UN: भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर जमकर सुनाया

26 Jun 2025

Kullu Cloudburst: हिमाचल में बादल फटा, भारी तबाही | Himachal Flood | Dharamshala Rain | Hindi News

26 Jun 2025

Rudraprayag Tempo-Traveller Accident: Uttarakhand के अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो-ट्रेवलर ,मचा हड़कंप!

26 Jun 2025

SCO Meeting in China: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद और पहलगाम हमले पर खूब सुनाया

26 Jun 2025

ईरान के परमाणु ठिकाने हुए नस्ट? ट्रंप ने रिपोर्ट्स को किया खारिज

26 Jun 2025

Raja Raghuvanshi हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी, सोनम के खिलाफ सारे सबूत? Indore Couple

26 Jun 2025

Cloudburst in Himachal Pradesh: कुल्लू और धर्मशाला में दो की मौत और 11 लापता; 2000 सैलानी फंसे।

26 Jun 2025

Operation Sindhu: ईरान से 296 भारतीय, चार नेपाली नागरिक निकाले गए

26 Jun 2025

CBSE Class 10 Board Exams New Rules: सीबीएसई के नए नियम को लेकर छात्रों ने क्या कहा?

26 Jun 2025

Himachal Pradesh Floods: हिमाचल में बादल फटने से तबाही, 11 लोग बहे

26 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed