Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ayodhya Blast Latest Update: MP reveals details about the Ayodhya blast incident, explains how the blast occur
{"_id":"68e9a10e708d37ec840aaed5","slug":"ayodhya-blast-latest-update-mp-reveals-details-about-the-ayodhya-blast-incident-explains-how-the-blast-occur-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में विस्फोट की घटना पर सांसद ने किया खुलासा, बताया कैसे हुआ धमाका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में विस्फोट की घटना पर सांसद ने किया खुलासा, बताया कैसे हुआ धमाका
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 05:43 AM IST
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ". यहां एक घटना हुई जिससे 6 लोगों की मौत हुई है। पिछले वर्ष इस गांव में इसी तरह की एक घटना हुई थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पटाखे/बारूद का काम करता था.ऐसा लगता है कि जिस काम से पिछले साल 3 लोगों की मौत हुई थी जिसमें इस व्यक्ति की पत्नी और बच्चों की मौत हो गई थी, वह काम इसने बंद नहीं किया था.इस व्यक्ति ने खुद को गांव से अलग करके इस काम को और बढ़ाया था और इस तरह बढ़ाया कि ऐसी दर्दनाक घटना हो गई। इसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही है.यह धमाका सिलेंडर फटने से नहीं बल्कि बारूद से हुआ है
अयोध्या में एक घर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है।अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया, "शाम करीब 7:15 से 7:20 बजे के बीच एक मकान विस्फोट के बाद ढह गया। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। ढहे हुए मकान का मलबा अब पूरी तरह से साफ कर दिया गया है और जिला अस्पताल में पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, घटनास्थल की जाँच की जा रही है। पाँच लोगों की मौत के अलावा अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"
अयोध्या के एसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, "शाम करीब 7:15 बजे हमें सूचना मिली कि गांव के बाहर खेतों में स्थित एक घर की छत गिर गई है, जिससे एक जोरदार विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचकर हमारी बचाव टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।यह घर मुख्य रूप से गांव के निवासी पप्पू गुप्ता का है, जो अपने परिवार के साथ वहां रहते हैं। उन्हें और अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब तक पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है.हमारी टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। यहां मौजूद भारी मलबे को शुरुआती तौर पर हटा दिया गया है। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है और जांच पूरी होने तक जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।