Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Chirag Paswan's statement 'Jungle Raj will come again in Bihar' creates political uproar!
{"_id":"68615e488dc3750c080abe29","slug":"bihar-election-2025-chirag-paswan-s-statement-jungle-raj-will-come-again-in-bihar-creates-political-uproar-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: 'बिहार में फिर आएगा जंगलराज' चिराग पासवान के बयान से मचा सियासी बवाल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: 'बिहार में फिर आएगा जंगलराज' चिराग पासवान के बयान से मचा सियासी बवाल!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह बिहार की जनता ही तय करेगी, लेकिन इतना सच है कि जनता राजद को चुनकर जंगलराज की वापसी नहीं होने देगी. हाजीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता 1990 के दशक के जंगलराज को दोबारा नहीं लाएगी. उस दौर की यादें आज भी बिहारियों के जेहन में ताजा हैं, जब राजद कार्यकर्ता और लालू के परिवार ने बिहार को बर्बाद किया था. पासवान ने आपातकाल की तुलना करते हुए कहा कि जैसे देश को इमरजेंसी की सच्चाई बताना जरूरी है, वैसे ही बिहार के जंगलराज का इतिहास भी युवाओं को बताना जरूरी है.
चिराग पासवान ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले वोटरों से उस दौर की सच्चाई को समझने की अपील की. पासवान ने कहा, ‘1990 का वो दशक, जब राजद और लालू के परिवार ने बिहार को बर्बाद किया, वो यादें हर उस बिहारी के जेहन में हैं, जिन्होंने उस प्रताड़ना को झेला.’ उन्होंने 2005 के बाद जन्मे युवाओं को उस समय की स्थिति के बारे में बताने की जरूरत पर बल दिया. पासवान ने राजद पर बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करने और राज्य को तबाह करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि पहली बार वोट देने वाले युवाओं को यह जानना जरूरी है कि उस दौर में बिहार की क्या हालत थी. वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया पर विपक्ष के सवालों को खारिज करते हुए पासवान ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे समय-समय पर अपनाया जाता है. उन्होंने विपक्ष पर हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. चिराग पासवान ने कहा, ‘विपक्ष का किसी भी व्यवस्था या संस्थान पर भरोसा नहीं बचा. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता.’ उन्होंने विपक्ष पर देश को अराजकता की ओर ले जाने का भी आरोप लगाया. पासवान ने महागठबंधन की हार का दावा करते हुए कहा कि विपक्ष अब हार के बहाने ढूंढ रहा है. उन्होंने कहा, ‘अगर विपक्ष सामान्य प्रक्रियाओं को भी संदेह की नजर से देखता है, तो यह साफ है कि उन्होंने अपनी हार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।