Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Congress has made a big plan on these issues to corner the BJP in the CWC meeting!
{"_id":"68d1c25f87bf4085f70eed13","slug":"bihar-election-2025-congress-has-made-a-big-plan-on-these-issues-to-corner-the-bjp-in-the-cwc-meeting-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: CWC की बैठक में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया इन मुद्दों पर बड़ा प्लान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: CWC की बैठक में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया इन मुद्दों पर बड़ा प्लान!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 03:10 AM IST
राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का प्रांगण रंग-रोगन के बाद अब रोशनी से जगमग हो उठा है। 24 सितंबर को यहां कांग्रेस के तमाम राष्ट्रीय और अन्य प्रदेश के नेताओं का जमघट लगेगा। एक दिन की इस बैठक के जरिये कांग्रेस प्रदेश और देश का एजेंडा तय करेगी। पार्टी की बैठक के पूर्व सदाकत आश्रम में चहलपहल बढ़ गई है। हर कोई किसी न किसी काम में व्यस्त है। इन्हीं व्यस्तता के बीच सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने मीडिया से बातचीत की।
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस बयान कि "महागठबंधन बिना सीएम चेहरे के चुनाव नहीं लड़ेगा" के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, "कोई भ्रम नहीं है। मैंने बार-बार कहा है: चीजें समय पर और सही तरीके से तय की जाएंगी। किसी भी वर्ग या गठबंधन सहयोगी को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम चिंतित नहीं हैं और बिहार की स्थिति को पूरी तरह समझते हैं। वर्तमान सरकार को हटाने के लिए, कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व अपना पूरा योगदान दे रहा है। राहुल गांधी की यात्रा (मतदाता अधिकार यात्रा) हुई और इस दौरान लोगों ने जिस तरह का विश्वास दिखाया, वह स्पष्ट था। सीडब्ल्यूसी 26 तारीख को प्रियंका गांधी से मिलने वाली है। कुल मिलाकर, इन कदमों का उद्देश्य गठबंधन को मजबूत करना और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को हटाना है। यह बदलाव आवश्यक है क्योंकि वर्तमान सरकार ने बिहार के लोगों को कई तरह से परेशान किया है।
सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, ट्रंप के कहने पर सीज फायर, महिला अत्याचार जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार होगा। बिहार में गुंडा राज, पुलिस प्रशासन की नाकामी, पेपरलीक और अधिकार मांगने वालों पर लाठीचार्ज जैसे विषयों पर भी चर्चा होगा। अल्लावारू ने इस दौरान पीएम मोदी को घेरा और कहा मोदी-शाह पढ़ने वाले विद्यार्थी नहीं। इन्हें पेपरलीक और चिटिंग ही आती है। सत्ता में आने के लिए ये वोट चोरी में भरोसा करते हैं, इसलिए इन्हें जनता की फिक्र नहीं। राजेश राम ने कहा कि बिहार को सीडब्ल्यूसी की मेजबानी करने का मौका मिला है। सदाकत आश्रम आजादी की लड़ाई की गवाह रही है जहां पर देश के सर्वोच्च नेता बैठकर देश को दिशा देने का काम करते थे। यहां की बैठक का संदेश पूरे देश में जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।