Hindi News
›
Video
›
India News
›
Narayanpur Naxal Encounter: Security forces encounter Maoists in Narayanpur
{"_id":"68d1367d702db2bf64077fdd","slug":"narayanpur-naxal-encounter-security-forces-encounter-maoists-in-narayanpur-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो नक्सली ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 22 Sep 2025 05:13 PM IST
Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादी ढेर हो गए हैं, जिसका शव बरामद हो चुका है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने परसुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।
सुरक्षाबलों और पुलिस को अब तक घटना स्थल से दो पुरुष माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद हुए हैं। माओवादियों से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की है। मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूर्ण होने पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।