Hindi News
›
Video
›
India News
›
Navratri 2025: Devotees flock to temples on the first day of Navratri | Amar Ujala | Shardiya Navratri
{"_id":"68d0bf9bf8e2efcd0e03881e","slug":"navratri-2025-devotees-flock-to-temples-on-the-first-day-of-navratri-amar-ujala-shardiya-navratri-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु | Amar Ujala | Shardiya Navratri","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु | Amar Ujala | Shardiya Navratri
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 22 Sep 2025 08:46 AM IST
देशभर में आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है मां के दरबार में भक्तों का ताता लगा है। देशभर के मंदिरों को फूलों और फलों से सजाया गया है। भवन की दीवारों, गर्भगृह के आसपास और मुख्य मार्ग पर लगी फूलों की झालरें और रंग-बिरंगे गुच्छे माहौल में अलग सी रौशनी देखने को मिल रही। रोशनी और फूलों से इन मंदिरों की सजावट की गई है। देशभर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंच रहे है अलग-अलग मंदिरों में बात प्रयागराज की हो दिल्ली की हो सभी मंदिरों में भक्तों में अलग उत्साह है। बता दे की दिल्ली से लेकर देश के कोने-कोने तक मां के दरबार सजे है और मंदिरों में भक्त मा के दर्शन को पहुंच रहे है। मुंबई के मुंबा देवी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत से ही दिल्ली के छतरपुर मंदिर में भी श्रद्धालु मां के दर्शन को उमड़े है। प्रयागराज में भी भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी है इधर वाराणसी में भक्त सुबह से ही मां के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे है। भले ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इस साल शारदीय नवरात्रि 9 नहीं बल्कि10 दिन की होगी। तृतीया तिथि का व्रत 24 और 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहेगी, जिससे शारदीय नवरात्रि में एक दिन की वृद्धि होगी। नवरात्रि में बढ़ती तिथि को शुभ माना जाता है, जबकि घटती तिथि को अशुभ, नवरात्रि में बढ़ती तिथि शक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष नवरात्रि के समय देवी दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधारेंगी। हाथी की सवारी को अत्यंत शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इसे समृद्धि, उन्नति और शांति का प्रतीक माना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।