Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi Address To Nation: PM Modi's address to the nation, know what is special? | AmarUjala
{"_id":"68cfaffb85957062d306d11d","slug":"pm-modi-address-to-nation-pm-modi-s-address-to-the-nation-know-what-is-special-amarujala-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम PM मोदी का संबोधन, जानें क्या खास? | AmarUjala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम PM मोदी का संबोधन, जानें क्या खास? | AmarUjala
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:27 PM IST
GST VISA टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शाम पांच बजे होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होनी है। बता दे की इस बार जीएसटी में बड़े बदलाव किए गए है जो सोमवार से लागू होंगे ऐसे में आम जीवन में इस्तेमाल होने वाले समान से लेकर कई महत्वपूर्ण सामानों पर दरें कम की गई है। जिसमें 375 वस्तुओं की कीमतों को शामिल किया गया है जो अब कम हो जाएंगी. केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए नवरात्रि के पहले दिन से वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें कम करने का फैसला किया है। इसे फैसले के लागू होने के बाद घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम उपभोग की वस्तुएं और टीवी, एसी, वाशिंग मशीन जैसी महत्त्वाकांक्षी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।
सेवाओं की बात करे तो ब्यूटी और हेल्थ सेवाओं जिनमें हेल्थ क्लब, सैलून, नाई, फिटनेस सेंटर, योग आदि सेवाओं पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) 18 प्रतिशत से घटाकर बिना टैक्स क्रेडिट के पांच प्रतिशत कर दिया गया है। 22 सितंबर से प्रभावी जीएसटी एक द्वि-स्तरीय संरचना होगी। जिसमें अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर पांच और 18 प्रतिशत का कर लगेगा। अति विलासिता वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा, जबकि तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 प्रतिशत और उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है इस दौरान पीएम मोदी कुछ बड़े एलान देश हित में कर सकते है जिसको लेकर अभी से लोगों के बीच चर्चा तेज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।