Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Chirag Paswan prepares his new political equation in response to the opposition's M-Y equ
{"_id":"68d05104ac0de45f22083232","slug":"bihar-election-2025-chirag-paswan-prepares-his-new-political-equation-in-response-to-the-opposition-s-m-y-equ-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: चिराग ने विपक्ष के M-Y समीकरण के जवाब में तैयार किया अपना नया सियासी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: चिराग ने विपक्ष के M-Y समीकरण के जवाब में तैयार किया अपना नया सियासी समीकरण
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Mon, 22 Sep 2025 12:54 AM IST
Link Copied
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया। इस महासभा में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने एक बार फिर अपने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प को दोहराया और राज्य की वर्तमान स्थिति पर कई तीखे सवाल उठाए।
चिराग पासवान ने बिहार के विकास की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारा बिहार क्यों विकसित नहीं हुआ? जब दिल्ली और मुंबई जैसे शहर महानगरों में बदल गए, तो हमारा बिहार आज भी पिछड़ा राज्य क्यों कहलाता है? उन्होंने कहा कि आज भी बिहार में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है और इसके लिए पिछले शासकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब इस जिम्मेदारी को सार्थक करने का समय आ गया है।
राष्ट्रीय जनता दल पर सीधा हमला करते हुए चिराग ने कहा कि RJD ने वोट की खातिर लोगों को जाति, धर्म और मजहब में बांटने का काम किया। उनका MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण है, तो हमारा MY समीकरण भी है। लेकिन इसमें M से महिला और Y से युवा हैं। यही हमारी ताकत है, जो बिहार के भविष्य को बदल सकती है।
चिराग ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों से सवाल करें। उन्होंने पूछा कि बिहार के युवाओं को पलायन के लिए क्यों मजबूर किया गया और राज्य में अपराध क्यों बढ़ा। उन्होंने वादा किया कि बिहार फर्स्ट शासनकाल में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा और 90 के दशक जैसी आपराधिक घटनाएं अब स्वीकार नहीं की जाएंगी।
पढ़ें: जमालपुर में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूटा, एनएच-80 जाम कर सरकार से मांगी राहत राशि
चिराग ने कहा कि बिहार का युवा दूसरे देशों और राज्यों में बड़े पदों पर विराजमान है। बिहारी हर क्षेत्र में आगे हैं। व्यवसाय, मीडिया, कॉर्पोरेट, प्रशासनिक सेवा हर जगह बड़े पदों पर बिहारी मिलेंगे। तो जब बिहारी इतना आगे हैं, मेरा बिहार पीछे क्यों छूट गया? इसे जानने और बदलने की जरूरत है। आप सभी मेरी ताकत बनिए, मैं आपको विकसित बिहार दूंगा।
इस विशाल जनसभा में चिराग का स्वागत करने वालों में बिहार प्रभारी और सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, वैशाली सांसद वीणा देवी, राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा, शोभा सिन्हा और छह जिलों के जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। यह आयोजन आगामी चुनावों से पहले पार्टी की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।