22 सितंबर से देश में नई जीएसटी दरें लागू होने वाली हैं. ये बदलाव आम उपभोक्ता को खुशी के साथ राहत भी देगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जीएसटी काउंसिल की ओर से जीएसटी दरों में भारी कटौती कर लोगों को महंगाई का तोहफा दिया गया. लेकिन क्या आपको पता है कि उन सामानों के बारे में जो महंगे होंगे। रोजमर्रा की तमाम चीजें सस्ती हो गई. खाने-पीने से लेकर रहने, पहनने, घर बनाने , पढ़ाई-लिखाई की तमाम चीजें सस्ती हो गई. New GST Reforms के बाद अब भी वस्तुएं सिर्फ 5%, 18% और 40% के स्लैब में आएंगी. 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू हो जाएंगी. 22 सितंबर से कई चीजों की कीमत कम हो जाएगी तो वहीं कुछ ऐसे भी सामान या प्रोडक्ट्स हैं, जिसके दाम बढ़ जाएंगे. सरकार ने जिन चीजों पर जीएसटी की दरें बढ़ाकर 40 फीसदी कर दी हैं वो सिन गुड्स हैं।
22 सितंबर से महंगे हो जाएंगे ये सामान
- पान मसाला
- सभी स्वादयुक्त या मीठे पानी
- गैर-अल्कोहलिक पेय,कार्बोनेटेड फल पेय
- कैफीनयुक्त पेय
- कच्चा तंबाकू, तंबाकू अवशेष
- सिगार, चेरोट, सिगरिलोस, सिगरेट
- तंबाकू/निकोटीन उत्पाद
- कोयला, ब्रिकेट्स, कोयले से बने ठोस ईंधन
- लिग्नाइट
- मेन्थॉल डेरिवेटिव्स
- मोटरसाइकिल (350cc से ऊपर)
- SUV और लक्जरी कारें
- रिवॉल्वर और पिस्तौल
- निजी जेट, बिजनेस विमान, हेलीकॉप्टर
- यॉट