Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Chirag's uncle increases political tension between Nitish and NDA ahead of Bihar election
{"_id":"68d076324fd5421ffc0fd5e5","slug":"bihar-election-2025-chirag-s-uncle-increases-political-tension-between-nitish-and-nda-ahead-of-bihar-election-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले चिराग के चाचा ने बढ़ा दी नीतीश-NDA की सियासी टेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले चिराग के चाचा ने बढ़ा दी नीतीश-NDA की सियासी टेंशन
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Mon, 22 Sep 2025 03:33 AM IST
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने कहा, ".बिहार के मौजूदा हालात बद से बदतर हैं। मैंने लगभग 32 जिलों का दौरा किया, संगठन को मज़बूत किया और पार्टी सम्मेलन किया.बिहार की जनता 100% बदलाव के मूड में है क्योंकि 20 साल से एक व्यक्ति की सरकार रही है। बिहार एक बीमारू राज्य बन गया है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं और फ़ैसले लेने के लिए पूरा ख़ज़ाना खोल दिया गया है. क़ानून-व्यवस्था और शिक्षा की स्थिति ख़राब है, इसलिए बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है
दरअसल इस बार महागठबंधन किसी भी हाल में बिहार की सत्ता चाहता है। इसीलिए महागठबंधन की ओर से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए को लेकर घेरा जा रहा है। साथ ही विपक्षी दलों की ओर से उन्हीं मुद्दों को उठाकर सवाल खड़ा किया जा रहा है, जिसको लेकर एनडीए के नेता उनको अब तक घेरते आए हैं। इतना ही नहीं बिहार चुनाव में खगड़िया जिले की अलौली विधानसभा सीट पर इस बार सभी की निगाहें टिकी हैं। यह सीट पिछले दो चुनावों (2015 और 2020) में आरजेडी के खाते में गई है। हालांकि यहां किसी एक पार्टी का स्थायी दबदबा नहीं रहा है। 2015 में महागठबंधन की लहर और 2020 में बीजेपी-लोजपा के विवाद से आरजेडी को फायदा मिला था। पिछले दो चुनाव से आरजेडी ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की है।
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां रंगभूमि मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा में चिराग ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस–राजद के एमवाई समीकरण को बिहार के पिछड़ेपन की जड़ बताते हुए कहा कि अब जातीय राजनीति खत्म कर 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' की सोच को आगे बढ़ाना होगा. सभा की शुरुआत में चिराग पासवान ने बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य है कि आज उनकी जयंती पर इतनी बड़ी सभा हो रही है. इसमें 7 जिलों से लोग पहुंचे हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।