Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Two JDU leaders join RJD, Tejashwi Yadav lashes out at Nitish
{"_id":"68e95e461ef9302d6c02e49c","slug":"bihar-election-2025-two-jdu-leaders-join-rjd-tejashwi-yadav-lashes-out-at-nitish-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: JDU के दो दिग्गज नेता हुए RJD में शामिल ,नीतीश पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: JDU के दो दिग्गज नेता हुए RJD में शामिल ,नीतीश पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:58 AM IST
बिहार की राजनीति में हाल ही में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए।
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार या JDU को नहीं चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पार्टी का संचालन दिल्ली से भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि JDU में पार्टी को सींचने वाले और मेहनत करने वाले पुराने नेताओं का कोई सम्मान नहीं है। पार्टी में सारे निर्णय केवल कुछ चुनिंदा लोग ही ले रहे हैं। तेजस्वी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "अब तो हमारे चाचा हाईजैक हो गए हैं। तीन लोगों ने उनको और उनकी सारी पूंजी को बर्बाद कर दिया।"
तेजस्वी ने 2022 की घटना को याद दिलाते हुए कहा, "भाजपा जनता दल यूनाइटेड को खत्म कर देगी। इसी डर से 2022 में नीतीश कुमार हम लोगों के साथ आए थे और हमने उनको समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाया था। उनका यही कहना था कि भाजपा के लोग उनकी पार्टी को तोड़ रहे हैं।" तेजस्वी ने दावा किया कि यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है और इसके बाद वे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। इन नेताओं के शामिल होने से राजद का मनोबल बढ़ा है और तेजस्वी यादव ने इसे "सही समय पर लिया गया सही निर्णय" बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी और वे पूर्वांचल के इलाके में मजबूती से चुनाव लड़कर जीतेंगे। पूर्णिया से JDU के पूर्व सांसद। सीमांचल क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और उनका जाना JDU के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जहानाबाद के घोसी से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे। मगध क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।