Hindi News
›
Video
›
India News
›
Chirag Paswan ON NDA: Amid reports of separation from NDA, Chirag Paswan makes a big statement, says this!
{"_id":"689e657c3458e5a64502ea7c","slug":"chirag-paswan-on-nda-amid-reports-of-separation-from-nda-chirag-paswan-makes-a-big-statement-says-this-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chirag Paswan ON NDA: NDA से अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान का आया बड़ा बयान, कही ये बात!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chirag Paswan ON NDA: NDA से अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान का आया बड़ा बयान, कही ये बात!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 15 Aug 2025 04:08 AM IST
NDA गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "किस तरीके से शब्दों को तोड़मोड़कर आपके बयान को प्रस्तुत किया जाता है आज इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिल गया। मैंने क्या कहा और उन शब्दों को कैसे प्रस्तुत किया गया इसका स्पष्टीकरण कुछ चैनलों ने स्वयं दे दिया है। तो मुझे इससे ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है। मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है ये मेरे समझ के बाहर है। मैं मानता हूं हमारे गठबंधन की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। NDA चिराग पासवान अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजूट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरारे आ जाए। आज मेरे बात को किस तरह से प्रस्तुत किया गया ये दर्शाता है कि कई लोग हैं जिनकी मंशा है कि चिराग पासवान किसी भी तरह से NDA से अलग हो जाए। मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि आप वो इंटरव्यू पूरा देखें मैंने उसमें पुन: दोहराया है जब तक पीएम नरेंद्र मोदी हैं तब तक चिराग पासवान NDA से अलग होने की सोचेगा भी नहीं
एनडीए से अलग होने की खबरों के बीच अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार की शाम अपनी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान के मुताबिक उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. चिराग ने कहा कि मैंने यह कहा था कि मैं अभी बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं उनका समर्थन कर रहा हूं. चिराग पासवान के मुताबिक वे यह बात इससे पहले भी कई बार कहते रहे हैं. चिराग पासवान दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. शुक्रवार को वे अपनी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. दूसरी ओर उनकी पार्टी के सांसद अरुण भारती की ओर से भी इसका खंडन किया गया है कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हो गए हैं.
चिराग पासवान ने सफाई देकर यह तो साफ कर दिया है कि वे एनडीए में हैं और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इसकी चर्चा कैसे शुरू हुई? दरअसल एक टीवी चैनल को चिराग पासवान ने इंटरव्यू दिया. इसके बाद यहीं से एक खबर छपी कि चिराग पासवान ने यह कहा है कि वे अब एनडीए का हिस्सा नहीं हैं. देखते-देखते कई साइट पर ऐसी खबरें चलने लगीं. इसके बाद जाकर चिराग पासवान को सफाई देनी पड़ी. हालांकि जब तक चिराग पासवान ने सफाई दी उससे पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई. चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे कौन सी सीट पर लड़ेंगे और कितने पर लड़ेंगे. उन्होंने होमवर्क पूरा कर लिया है. उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने पर भी कहा कि वे बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर इसकी चर्चा चल रही है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।