Hindi News
›
Video
›
India News
›
Cuttack Railway Station: Accident at Cuttack Railway Station, wall and platform shed collapsed
{"_id":"68af3325a164a243da05d60b","slug":"cuttack-railway-station-accident-at-cuttack-railway-station-wall-and-platform-shed-collapsed-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Cuttack Railway Station: कटक रेलवे स्टेशन पर हादसा, दीवार-प्लेटफार्म का शेड गिरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cuttack Railway Station: कटक रेलवे स्टेशन पर हादसा, दीवार-प्लेटफार्म का शेड गिरा
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 27 Aug 2025 10:02 PM IST
ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार का एक हिस्सा और प्लेटफार्म का शेड ढह गया। हादसे में एक युवक जख्मी हो गया है। वहीं, मलबा ट्रैक पर गिर जाने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कटक रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का काम चल रहा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को अचानक दीवार गिरने से एक शेड की छत भी ढह गई और पटरियों पर गिर गई।
आपको बता दें कि पूर्वी तट रेलवे ने बताया कि कटक रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सावधानियों के साथ कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था। दोपहर 3.45 बजे एक पुरानी दीवार प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित हुई। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम पहले से ही चल रहा है और जल्द ही लाइनें साफ हो जाने की उम्मीद है।
लोगों ने बताया कि यह घटना वंदे भारत ट्रेन के प्लेटफार्म से गुजरने के तुरंत बाद हुई। खुर्दा रोड डिवीजन के अतिरिक्त डिवीजनल रेलवे मैनेजर (ऑपरेशन) प्रदीप कुमार बेहरा ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहरा ने कहा कि जो ढांचा ढहा वह बहुत पुराना था। पुनर्विकास कार्य चल रहा था, इसलिए किसी भी आम आदमी को उस हिस्से में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जोरों पर चल रहा है और रेल सेवा जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। कटक के पुलिस उपायुक्त खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा कि घटना के तुरंत बाद जीआरपी, अग्निशमन सेवा, आरपीएफ और एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। अब मरम्मत का काम चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।