सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Cyclone Senyar Alert: Storm will hit the coast in the next 48 hours, alert issued for thunderstorm and heavy r

Cyclone Senyar Alert: अगले 48 घंटे में समुद्र तट से टकराएगा तूफान, आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 26 Nov 2025 11:00 AM IST
Cyclone Senyar Alert: Storm will hit the coast in the next 48 hours, alert issued for thunderstorm and heavy r
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका भी है. इसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26-29 नवंबर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटे के दौरान हवाओं की स्पीड बढ़ गई है. जो हवाएं अभी तक 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. अब वो हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में अब दिन में धूप होने के बावजूद ठंड का एहसास होने लगा है. तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बहुत बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है, लेकिन आज यानि बुधवार (26 नवंबर) से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.


मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रह सकता है. आज बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है. 27, 28 और 29 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव जारी है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरना शुरू हो गया है. बाराबंकी में 8 डिग्री सेल्सियस और कानपुर शहर में भी 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. बरेली में 8.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 9 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 9 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 9.1 डिग्री सेल्सियस और आजमगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक अगले 1-2 दिनों के बाद तापमान में सुधार के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट का मुख्य कारण बनी हुई हैं.मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड और शीत लहर से प्रदेश के लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 1.5 से 2 डिग्री तक कम रहा. रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान छतरपुर जिले के नौगांव का तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा रीवा का 8.9 डिग्री और मुरैना का 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 24 घंटों में सेन्यार चक्रवाती तूफान के टकराने के संकेत
अगले 24 घंटे के भीतर अंडमान सागर में मौसम अचानक करवट ले सकता है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटों के दौरान सेन्यार चक्रवाती तूफान के टकराने के संकेत दिए हैं। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी।आईएमडी ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कई दक्षिणी राज्यों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इस तूफान के कारण भारत के दक्षिणी और तटीय राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की संभावना है। प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्य हैं- तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक रहेगा।

दिल्ली में छाएगा कोहरा
दिल्ली में आज मौसम ठंडा रहेगा और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 23°C से 24°C के बीच रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान लगभग 8°C से 10°C तक गिर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mamata Banerjee SIR Rally: CM ममता की BJP को खुली चेतावनी, जानें क्या बोला? | Amar Ujala

26 Nov 2025

Breaking: सई इलाके में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती | Amar Ujala

26 Nov 2025

Bihar Politics: राबड़ी देवी को मिला आवास खाली करने का नोटिस, जानें नया पता? | JDU | RJD

26 Nov 2025

New Labour Codes 2025: नए लेबर कोड से 77 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां !

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano Eruption: 4500 KM दूर भारत कैसे पहुंची ज्वालामुखी की राख? जहरीली हुई दिल्ली की हवा!

25 Nov 2025
विज्ञापन

Aryan Yadav Wedding: सैफई में हुई अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन यादव की शाही शादी, डिंपल का लुक हुआ वायरल

25 Nov 2025

रायसेन में 6 साल की बच्ची के साथ अपराध, 4 दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई आरोपी

25 Nov 2025
विज्ञापन

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में कैसे कमल खिलाएगी बीजेपी? ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!

25 Nov 2025

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी से पहले नया ट्विस्ट? इन वायरल चैट्स को लेकर मचा हंगामा

25 Nov 2025

मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों को दी चेतावनी, टाइम पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई

25 Nov 2025

मंत्री प्रमोद कुमार ने संभाला पदभार, पॉलीथिन उपयोग करने वालों को दी चेतावनी

25 Nov 2025

यूरिया न मिलने को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम, ये हैं किसानों की मांग

25 Nov 2025

Ram Mandir Dhwajarohan: 21 किलो सोने से बना ध्वज दंड क्यों है इतना खास?

25 Nov 2025

प्रमोद भाया ने ली विधायक पद की शपथ, नरेश मीणा पर दिया बड़ा बयान

25 Nov 2025

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया ने हाईकमान से कही बड़ी बात

25 Nov 2025

Weather Update: चक्रवाती तूफान से बिगड़ा इन राज्यों का मौसम! 5 दिन तगड़ी बारिश

25 Nov 2025

Nitish Cabinet Meeting: Bihar के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य समेत सरकार के 6 बड़े फैसले।

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano Eruption: भारत में ज्वालामुखी का असर! मौसम पर IMD ने क्या बताया

25 Nov 2025

Ram Mandir Dhwajarohan Live: पीएम मोदी और RSS प्रमुख ने ऐसे फहराया केसरिया ध्वज

25 Nov 2025

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या राम मंदिर के धर्म ध्वज की क्या विशेषता और धार्मिक महत्व?

25 Nov 2025

कितने की लागत से बना अयोध्या में श्रीराम मंदिर?

25 Nov 2025

INS Mahe: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS माहे, जानें खासियत ? Indian Navy

25 Nov 2025

Ram Mandir Flag Hoisting: ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में पीएम मोदी ने किया का रोड शो

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano: विस्फोट के बाद राख का विशाल गुबार भारत की ओर, DGCA ने जारी की एडवाइजरी

25 Nov 2025

Weather News: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का बढ़ा प्रकोप, बारिश,बर्फबारी और शीतलहर को लेकर IMD Alert।

25 Nov 2025

Dharmendra Passes Away: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हुए भावुक

25 Nov 2025

Weather Forecast 25 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

25 Nov 2025

Aditya Thackeray ON Election Commission: आदित्य ठाकरे ने मसौदा मतदाता सूची पर दागे ये तीखे सवाल!

25 Nov 2025

Anti Naxal Operations: सुरक्षाबलों के प्रहार से संकट में नक्सल संगठन, 23 कमांडर समेत 320 ढेर!

25 Nov 2025

SIR Process Jharkhand: SIR पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बयान से गरमाई राजनीति!

25 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed