Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Septic Tank Tragedy: Now 'Papa' exists only in photographs... a family devastated | Mundka Septic Tank C
{"_id":"6a3f8935b72c0e68190326c9","slug":"delhi-septic-tank-tragedy-now-papa-exists-only-in-photographs-a-family-devastated-mundka-septic-tank-c-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Septic Tank Tragedy : अब 'पापा' सिर्फ तस्वीरों में...उजड़ गया परिवार | Septic Tank Case Mundka","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Septic Tank Tragedy : अब 'पापा' सिर्फ तस्वीरों में...उजड़ गया परिवार | Septic Tank Case Mundka
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Sat, 27 Jun 2026 01:56 PM IST
Link Copied
दिल्ली में मुंडका के सेप्टिक टैंक हादसे ने सिर्फ तीन मजदूरों की जान नहीं ली, बल्कि कई परिवारों की खुशियां भी हमेशा के लिए छीन लीं। सबसे दर्दनाक कहानी 42 वर्षीय चांद की है, जिनके जाने से उनके परिवार की दुनिया उजड़ गई। ढाई साल की मासूम बेटी और महज आठ महीने के बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। अब इन नन्हे बच्चों को शायद कभी ये भी समझ नहीं आएगा कि उनके पिता रोज उनकी बेहतर जिंदगी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर मेहनत करने जाते थे...
चांद के भतीजे वासु ने नम आंखों से बताया कि दोपहर में पड़ोस के कुछ लोग अचानक घर पहुंचे और चाचा का पहचान पत्र मांगा। जब उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई, तो उनका दिल बैठ गया। वह बदहवास होकर फैक्टरी की ओर दौड़े। वहां जो मंजर देखा, उसने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया। सेप्टिक टैंक से निकाले गए चाचा चांद को मृत अवस्था में देखकर उनकी चीख निकल गई। पलभर में पूरा परिवार मातम में डूब गया।
चांद चाचा के परिवार में उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। रोते हुए वासु ने बताया कि चाचा रोज सुबह काम पर निकलते थे जबकि शाम को मोमोज-फिंगर की रेहड़ी लगाते थे। पूरा परिवार किराए के मकान में जीवन गुजर बसर करते थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची। पूरे परिवार में मातम पसर गया। किराए एक छोटे से कमरे में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि चांद बेहद स्वाभिमानी और मेहनती इंसान थे। शुक्रवार को वह काम पर निकले थे कि चंद रुपये उसकी गृहस्थी की गाड़ी को चलाने के काम आएंगे लेकिन इस हादसे ने उन्हें छीन लिया और गृहस्थी की गाड़ी उनकी मौत से पटरी से उतर गई...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।