Hindi News
›
Video
›
India News
›
Devendra Fadnavis lashed out at the BJP's alliance with Congress and Owaisi in the Maharashtra civic polls
{"_id":"695e82eb77a7e35f9108c492","slug":"devendra-fadnavis-lashed-out-at-the-bjp-s-alliance-with-congress-and-owaisi-in-the-maharashtra-civic-polls-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Civic Polls:महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस-ओवैसी से बीजेपी के गठबंधन पर भड़के देवेंद्र फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Civic Polls:महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस-ओवैसी से बीजेपी के गठबंधन पर भड़के देवेंद्र फडणवीस
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 07 Jan 2026 09:29 PM IST
Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में अंबरनाथ में कांग्रेस से और अकोट में औवेसी की पार्टी से भाजपा के गठबंधन पर मुख्यमंत्री फडणवीस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से किसी भी गठबंधन को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मंजूरी नहीं मिली है। यह पार्टी विरोधी काम है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सीएम फडणवीस ने स्थानीय भाजपा इकाई के इस कार्य को संगठन विरोधी बताया है। साथ ही कड़ी नाराजगी जताते हुए ऐसे गठबंधन को तुरंत खत्म करने के बाद पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। गठबंधन को खारिज करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह के किसी भी तरह के गठबंधनों को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मंजूरी नहीं है। यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है। अपने बयान में सीएम ने कहा कि भाजपा कभी भी कांग्रेस या AIMIM के साथ गठबंधन नहीं कर सकती। ऐसे गठबंधन अस्वीकार्य हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।