सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Pawan Singh Birthday Celebration Video: Who is this 'mystery girl' seen in the video with Pawan Singh?

Pawan Singh Birthday Celebration Video: पवन सिंह के साथ वीडियो में दिखी कौन है ये 'मिस्ट्री गर्ल'?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Tue, 06 Jan 2026 03:16 AM IST
Pawan Singh Birthday Celebration Video: Who is this 'mystery girl' seen in the video with Pawan Singh?
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर रहे हैं। लेकिन जश्न के बीच पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने जन्मदिन की खुशियों के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवन सिंह एक युवती के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह युवती का हाथ पकड़कर केक कटवाते दिखते हैं। इसी एक पल ने फैंस के बीच हलचल मचा दी और सवाल उठने लगे कि आखिर ये “मिस्ट्री गर्ल” कौन है। थोड़ी ही देर में इस युवती की पहचान भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह के तौर पर सामने आई।

महिमा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी और अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। महिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं। बताया जा रहा है कि महिमा सिंह पवन सिंह के साथ अपनी पहली भोजपुरी फिल्म भी कर रही हैं, जिसकी चर्चा पिछले साल दिसंबर में तेज हो गई थी।

पवन सिंह का जन्मदिन लखनऊ में मनाया गया। इसी मौके पर उनका नया गाना ‘बानी लाइका’ भी रिलीज हुआ है, जिसमें महिमा सिंह उनकी हीरोइन हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिससे दोनों की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

इस पूरे मामले में एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी जन्मदिन पर एक वीडियो साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो। भगवान आपकी सारी कामनाएं पूरी करें।” हालांकि, इसी वीडियो में महिमा सिंह की मांग भरी हुई नजर आ रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह सिंदूर शादी का है या किसी गाने अथवा फिल्म की शूटिंग के दौरान किया गया मेकअप।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह पार्टी के मूड में थे, जबकि कुछ ने आरोप लगाया कि वह नशे में नजर आ रहे हैं और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। वीडियो में पीछे फैंस और दोस्तों का शोर भी साफ सुनाई देता है।

गौरतलब है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। साल 2025 में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह इस रिश्ते को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वहीं, पवन सिंह ने भी अपना पक्ष रखा था। ज्योति सिंह ने हाल ही में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कुल मिलाकर, पवन सिंह का 40वां जन्मदिन सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वायरल वीडियो, मिस्ट्री गर्ल और निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के चलते एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Varun Gandhi: प्रियंका गांधी के संपर्क में वरुण गांधी! क्या कांग्रेस में होंगे शामिल?

05 Jan 2026

Umar Khalid: जमानत नहीं मिलने के बाद भी उमर खालिद ने क्यों जताई खुशी? सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कही बड़ी बात

05 Jan 2026

US Attacks Venezuela: अमेरिका ने Maduro को उठाकर तोड़ा अंतरराष्ट्रीय नियम? | Trump | Explained

05 Jan 2026

Laxmi Nagar Crime: 'थार वाले बदमाशों' की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, कपड़े उतारकर बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा

05 Jan 2026

TMC Leader Cash Viral Video Controversy: टेबल पर नोटों के बंडलों का ढेर, TMC नेता का वीडियो वायरल!

05 Jan 2026
विज्ञापन

Weather Update: ठंड से लोग बेहाल! दिल्ली समेत इन इलाकों का जानें हाल? | Delhi NCR | Weather | IMD

05 Jan 2026

Supreme Court on Delhi Riots: उमर और शरजील को नहीं मिल सकती जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने बताया क्यों

05 Jan 2026
विज्ञापन

Donald Trump के बयान पर Marco Rubio का यू-टर्न! Venezuela को चलाने वाली बात पर दिया बड़ा बयान | US

05 Jan 2026

US Attack Venezuela: जेलेंस्की का मादुरो की गिरफ्तारी पर पहला रिएक्शन, पुतिन पर बड़ा बयान

05 Jan 2026

Weather Forecast 05 January : देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

05 Jan 2026

Owaisi on PM Modi: ओवैसी ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज, 'पाक के आतंकियों को घसीटकर लेकर आईए'

05 Jan 2026

Indore Drinking Water Tragedy News: इंदौर दूषित पानी कांड पर भड़के जीतू पटवारी, 11 को करेंगे मार्च!

05 Jan 2026

US Attacks Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उठाए गंभीर सवाल!

05 Jan 2026

Mohan Bhagwat ON 'Love Jihad': मोहन भागवत के 'लव जिहाद' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल!

05 Jan 2026

Thar Car Controversy: पार्किंग को लेकर शराबी महिला ने किया हंगामा

04 Jan 2026

US Attacks Venezuela: वेनेजुएला पर ट्रंप की कार्रवाई पर भारत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

04 Jan 2026

Republic Day: 26 जनवरी की परेड में पहली बार शामिल होगा ऐसा जानवर,देख सब होंगे हैरान

04 Jan 2026

US Attacks Venezuela: मादुरो की गिरफ्तारी पर किम जोंग उन ने ट्रंप को दी धमकी

04 Jan 2026

Weather Forecast 04 January : देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

04 Jan 2026

Maharashtra Municipal Corporation Elections: नगर निगम चुनाव में महायुति की कई सीटों पर निर्विरोध जीत

04 Jan 2026

US Attacks Venezuela: मादुरो और उनकी पत्नी को क्यों पकड़कर ले गया अमेरिका?

03 Jan 2026

Mausam Noor Join Congress: ममता बनर्जी की TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में वापस लौटीं मौसम बेनजीर नूर

03 Jan 2026

Nana Patole on Swami Rambhadracharya: स्वामी रामभद्राचार्य पर ये क्या बोल गए नाना पटोले!

03 Jan 2026

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी ने तोड़ा दम, पत्नी ने की ये मांग!

03 Jan 2026

Maharashtra Civic Polls: अजित पवार के आरोपों पर BJP ने ऐसा क्यों कहा?

03 Jan 2026

Indore Water Contamination: भागीरथपुरा हादसे के बाद मिनरल वॉटर से चाय बना रहे दुकानदार

03 Jan 2026

US Strikes Venezuela: वेनेजुएला के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े ट्रंप? ड्रग्स या तेल है चुराना?

03 Jan 2026

Indore Water Contamination: Jitu Patwari, Digvijaya Singh ने सरकार को जमकर घेरा, मांगा इस्तीफा | MP

03 Jan 2026

Indore Water Contamination Death: इंदौर में जंग लगे टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई, वीडियो वायरल

03 Jan 2026

Chhattisgarh Naxal Encounter: मारे गए 14 खूंखार नक्सली, कुख्यात कमांडर मंगडु भी ढेर

03 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed