{"_id":"695d09575c18d2d2020834bb","slug":"asaduddin-owaisi-say-about-mohan-bhagwat-s-love-jihad-statement-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi on Love Jihad: मोहन भागवत के 'लव जिहाद' वाले बयान पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asaduddin Owaisi on Love Jihad: मोहन भागवत के 'लव जिहाद' वाले बयान पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 06 Jan 2026 06:38 PM IST
Asaduddin Owaisi on Love Jihad: महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए AIMIM अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के 'लव जिहाद' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने मोहन भागवत पर तीखा हमला बोला।
मोहन भागवत के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अगर कोई बालिग अपना फैसला खुद ले रहा है, तो हमारी पसंद या नापसंद मायने नहीं रखती। अगर लव जिहाद हो रहा है, तो वे संसद में डेटा क्यों नहीं पेश करते? उन सभी राज्यों से रिकॉर्ड दें जहां बीजेपी की सरकार हैं, जिसमें लव जिहाद के मामले दिखाए गए हों। उन्हें यह बताना चाहिए कि लव जिहाद क्या है? इस देश के युवाओं को रोज़गार चाहिए और आप उन्हें कहीं और ले जा रहे हैं।"
बता दें कि, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों शनिवार को भोपाल में आयोजित स्त्री शक्ति संवाद कार्यक्रम में लव जिहाद पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार के भीतर संवाद मजबूत करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।