Hindi News
›
Video
›
India News
›
Disha Patni House Firing Case: The accused who opened fire at Disha Patni's house were killed in an encounter.
{"_id":"68cb1dfdcb9989ea09038f4f","slug":"disha-patni-house-firing-case-the-accused-who-opened-fire-at-disha-patni-s-house-were-killed-in-an-encounter-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Disha Patni House Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी हुए एनकाउंटर में ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Disha Patni House Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी हुए एनकाउंटर में ढेर
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 18 Sep 2025 02:15 AM IST
दिशा पाटनी के घर पर गोलियां चलाने वाले दो शूटर ढेर हो गए हैं। पिछले दिनों बरेली में दिशा पाटनी के घर पर सुबह करीब 3.45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आज बुधवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश एसटीएफ के जॉइंट ऑपररेशन में हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। अब खबर है कि गाजियाबाद में हुई इस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे, जिनकी पहचान रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई थी। रविंद्र और अरुण, हरियाणा के रोहतक और सोनीपत के रहने वाले थे। बीते कुछ समय से दोनों बरेली और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे।
नोएडा में स्पेशल टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने कहा, "12 सितंबर को बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के आवास पर गोलीबारी की गई.चूंकि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गतिविधि दिल्ली और हरियाणा में है, इसलिए हरियाणा एसटीएफ और काउंटर-इंटेलिजेंस दिल्ली यूनिट की मदद ली गई.दो अपराधियों की पहचान रविंदर और अरुण के रूप में हुई. जब हमने उन्हें गाजियाबाद में रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीमों पर गोलीबारी की। जवाबी गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं
बताते चलें कि दिशा पाटनी के घर पर हमले की इस घटना पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्य नाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। ये भी बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सीसीटीवी फुटेज और आस पास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड्स की जांच करने पर इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी , गोहना रोड , सोनीपत के रूप में हुई थी। 17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की जॉइंट टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। बताया गया है कि मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।