Hindi News
›
Video
›
India News
›
Drone Mystery: Villagers are terrified by the news of drones flying, who are these drones looking for
{"_id":"688f8beb0f05a8b4a90e78e0","slug":"drone-mystery-villagers-are-terrified-by-the-news-of-drones-flying-who-are-these-drones-looking-for-2025-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Drone Mystery: ड्रोन उड़ने की खबर से दहशत में गांव वाले, किसे ढूंढ रहे हैं ये ड्रोन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drone Mystery: ड्रोन उड़ने की खबर से दहशत में गांव वाले, किसे ढूंढ रहे हैं ये ड्रोन?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Sun, 03 Aug 2025 09:48 PM IST
Link Copied
यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा-दनकौर के गांवों में एक बार फिर शुक्रवार रात ड्रोन उड़ने की अफवाह से हंगामा मचा रहा। रबूपुरा में रबूपुरा-तिरथली मार्ग पर मोहल्ला चाइना कॉलोनी, महमदपुर जादों, मकसूदपुर, भुन्ना समेत दनकौर के ईसेपुर और ग्रेटर नोएडा में बरसात गांव में भी ड्रोन दिखने से हंगामा मचा रहा। बता दें कि रबूपुरा वही इलाका है जहां पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी रहती है। कॉलोनी में देर रात अफवाह फैलने से लोग अपने घरों से निकल आए। गांवों में लोगों का हुजूम लाठी-डंडों से लैस होकर खेतों में ढूंढने निकल पड़ा। सूचना पर थानों की पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन सूचना कोरी अफवाह ही निकली। पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर घर वापस भेजा।
रबूपुरा तिरथली मार्ग पर स्थित चाइन कॉलोनी पर पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे ड्रोन के साथ बदमाशों के आने की भी अफवाह उड़ी तो घरों से लोग निकलकर आने लगे। लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। बाद में ड्रोन कॉलेज के पास खेत में होने की अफवाह उड़ी लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला।
दनकौर के ईसपुर गांव में रात 11 बजे ही अफवाह उड़ी कि 20 कैमरे लगे ड्रोन गांव के ऊपर उड़ रहे हैं। अफवाह फैलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। जिसके बाद ग्रामीण घरों की छत पर लाठी डंडे लेकर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन काफी नीचे उड़ रहे थे। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। कुछ देर बाद यह कैमरे गायब हो गए। ग्रामीण ओमकार भाटी का कहना है कि करीब तीन घंटे तक गांव के ऊपर ड्रोन उड़ते रहे लेकिन पुलिस ने इन तथ्यों को नकार दिया। वहीं, ग्रेटर नोएडा के बरसात पुर गांव में भी कुछ इसी तरह की अफवाह से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।