सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Indigo Crisis: Indigo CEO Peter Elbers seen with folded hands, government cuts flights by 10%.

Indigo Crisis: इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स हाथ जोड़े आए नजर, सरकार ने उड़ानों में 10% की कटौती की।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 10 Dec 2025 09:47 AM IST
Indigo Crisis: Indigo CEO Peter Elbers seen with folded hands, government cuts flights by 10%.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में 10% कटौती करने का कड़ा निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते क्रू रोस्टर, फ्लाइट शेड्यूल और संचार की कमी जैसे आंतरिक कुप्रबंधन के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय का मानना है कि एयरलाइन के संचालन को स्थिर करने और रद्दीकरण की घटनाओं को कम करने के लिए यह कटौती जरूरी है। हालांकि, इस कटौती के बावजूद इंडिगो अपने सभी मौजूदा गंतव्यों पर उड़ानें जारी रखेगी।सरकार के सख्त रुख के बीच इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने घुटने टेक दिए हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एल्बर्स ने स्वीकार किया कि कंपनी ने अपने यात्रियों को निराश किया है। इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। आश्वासन दिया कि इंडिगो की पूरी टीम ग्राहकों की सेवा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। फिर भले ही वह कैंसिल की गई उड़ानों को वापस नहीं ला सकते। उनकी माफी का यह वीडियो तब आया जब नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि देश भर में उड़ानों के कैंसिलेशन को देखते हुए मंत्रालय ने इंडिगो को अपनी कुल उड़ानों में 10% की कटौती करने का आदेश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने मंगलवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को एयरलाइन की परिचालन स्थिति की समीक्षा के लिए तलब किया था।

इस दौरान मंत्री के सामने सीईओ के हाथ जोड़कर बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई। मंत्री राम मोहन नायडू ने भी इसे अपने 'एक्स' हैंडल से शेयर किया। नायडू और विमानन मंत्रालय (MoCA) में सचिव समीर सिन्हा ने इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स के साथ चर्चा की। एयरलाइन की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। खासकर नई उड़ान ड्यूटी नियमों के लागू होने के कारण सेवाओं में भारी व्यवधान के मद्देनजर उनसे क्लैरिफिकेशन लिया गया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 10% की कटौती का उद्देश्य एयरलाइन के सिस्टम पर दबाव कम करना है ताकि जो भी उड़ानें शेड्यूल में रहें, वे समय पर और बिना रद्द हुए चल सकें। इंडिगो को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह उच्च मांग वाले रूट्स पर भी संचालन को सुचारू रखे और किसी भी सेक्टर पर सेवा पूरी तरह बंद न करे।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले पांच दिनों से गड़बड़ाया विमानों का संचालन अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आया है। मंगलवार को आने और यहां से जाने वाली 15 फ्लाइटें निरस्त हुईं और आठ देरी से उड़ीं। इसके चलते करीब 5,400 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उड़ान निरस्त होने और देरी के चलते 190 यात्रियों ने अपने टिकट भी निरस्त कराए। हालांकि, यात्रियों को कुछ राहत रही, क्योंकि कई फ्लाइटें समय पर गईं। इंडिगो के काउंटर पर अफरातफरी भी कम रही। मंगलवार को जो फ्लाइटें निरस्त रही हैं, उनमें दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइटें शामिल हैं।

इन फ्लाइटों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को समय पर नहीं मिल सकी। ऐसे में यात्री इधर-उधर काउंटर पर भटकते रहे। सीतापुर से आए अतुल सिंह ने बताया कि उन्हें रात 10:45 बजे बेंगलूरू जाने वाली इंडिगो की उड़ान से जाना था, मगर यहां पहुंचने पर बताया गया कि फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। अब इंडिगो वाले कह रहे हैं कि बुधवार को फ्लाइट मिलेगी। डीजीसीए की ओर इंडिगो को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि विंटर शेड्यूल के तहत नवंबर 2025 के लिए एयरलाइन को प्रति सप्ताह 15,014 प्रस्थान और कुल 64,346 उड़ानों की मंजूरी दी गई थी। हालांकि, परिचालन आंकड़ों से पता चलता है कि इंडिगो केवल 59,438 उड़ानें ही संचालित कर पाई। नवंबर में एयरलाइन की 951 उड़ानें रद्द की गईं। नोटिस के अनुसार, इंडिगो को समर शेड्यूल 2025 की तुलना में विंटर शेड्यूल में 6% के इजाफे की अनुमति दी गई थी, इसके तहत 403 विमानों के उपयोग की मंजूरी थी। लेकिन एयरलाइन अक्तूबर 2025 में केवल 339 और नवंबर 2025 में 344 विमान ही संचालित कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हुमायूं कबीर से गठबंधन करेगी ओवैसी की AIMIM?

10 Dec 2025

मायावती ने SIR पर EC से कर दी ये बड़ी मांग!

10 Dec 2025

Shambhavi Choudhary Chirag Paswan Viral Video: चिराग पासवान और शांभवी चौधरी का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल?

09 Dec 2025

Mayawati on SIR Row: मायावती ने SIR और BLO की मौत पर कह दी बड़ी बात, चुनाव आयोग से की ये 3 बड़ी मांग

09 Dec 2025

Mamata Banerjee on PM Modi: 'वंदे मातरम' पर बहस के दौरान ऐसा क्या बोले पीएम मोदी, जिसपर भड़क गई ममता बनर्जी

09 Dec 2025
विज्ञापन

China on Putin's India Visit: Russia, India और China के संबंधों पर Dragon का बयान | America | Trump

09 Dec 2025

Vikram Bhatt Arrested: 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी, खुलेगा 30 करोड़ का राज!

09 Dec 2025
विज्ञापन

Delhi-NCR में कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI अभी भी गंभीर | Weather |AQI | Bad Air Quality

09 Dec 2025

Soniya Gandhi को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया नोटिस,नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आरोप

09 Dec 2025

Parliament Winter Session 2025: 'मुद्दों से भटक कर करेंगे चर्चा तो नहीं होगी',खरगे- नड्डा में तीखी बहस!

09 Dec 2025

Parliament Winter Session 2025: 'वंदे मातरम् गाने वालों को बंदी बनाया' नेहरू- इंदिरा पर भड़के अमित शाह!

09 Dec 2025

Manish Tewari on SIR: EVM के कोड पर उठाया सवाल, SIR को संविधान के खिलाफ बताया।

09 Dec 2025

Kerala Local Body Polls: सात जिलों की वोटिंग पर सबकी नजर, क्या बोले लोग? | Election 2026

09 Dec 2025

Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर पीएम मोदी ने लिया बड़ा एक्शन! DGCA पर निकाला गुस्सा!

09 Dec 2025

Maharashtra Nikay Chunav 2025: 27 सीटों पर MCD चुनाव के लिए तकरार खत्म? फडणवीस-शिंदे मिले।

09 Dec 2025

Lok Sabha: ममता बनर्जी पर गरजे संबित पात्रा, ले लिया जिन्ना का नाम

09 Dec 2025

Big Boss OTT Fame Zeeshan Khan के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचे Actor | Mumbai News | Road Accident

09 Dec 2025

Vandematram Controversy: ओवैसी ने सरकार को जमकर घेरा, जिन्ना को लेकर भी दिया बयान।

09 Dec 2025

Donald Trump New Tariff: भारत को जल्द डोनाल्ड ट्रंप देंगे झटका,लगाएंगे नया टैरिफ

09 Dec 2025

SIR in UP: पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटे, BLO's ने दी रिपोर्ट, बढ़ सकती है अवधि। SIR

09 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

09 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

09 Dec 2025

नवजोत कौर सिद्धू सस्पेंड, इस बयान से कांग्रेस में भूचाल

09 Dec 2025

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा कहां भागे?

09 Dec 2025

DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो के CEO ने दिया ये जवाब

09 Dec 2025

शुभम ने सनातन में लौटने का लिया संकल्प,निजी संबंधों के चलते किया था धर्म परिवर्तन

08 Dec 2025

जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला धाबा, सरकारी स्कूलों में बच्चों पर मिलने वाले खाने पर उठाए सवाल

08 Dec 2025

खजुराहो में सीएम मोहन ने की बैठक, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

08 Dec 2025

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई अनिल बागरी का भाई 48 किलो गांजा तस्करी में गिरफ्तार

08 Dec 2025

कौन है गोवा क्लब अग्निकांड का मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा ? इतने करोड़ का है मालिक !

08 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed