सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Is Trump preparing to impose 100% tariff on India and China?

भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में है ट्रंप?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 10 Sep 2025 01:36 PM IST
Is Trump preparing to impose 100% tariff on India and China?
क्या अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला है? 50% शुल्क लगाने के बाद अब क्या ट्रंप प्रशासन भारत और चीन को घेरने की नई रणनीति बना रहा है? क्या ये कदम रूस पर दबाव बनाने की आड़ में भारत-अमेरिका रिश्तों में और खटास और बढ़ाएगा? आखिर ट्रंप कौन सा चक्रव्यु रचने की स्ट्रेटेजी बना रहे? इस वीडियो में इन सभी सवालों के आपको हम जवाब देंगे।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव गहराने के बाद अब हालात कुछ बदलते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो हाल ही में भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर कठोर रुख अपनाए हुए थे, अब नरम होते दिख रहे हैं। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हैं और दोनों देशों के बीच जारी व्यापारिक बाधाओं को दूर करने की दिशा में सकारात्मक माहौल है।

लेकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। एक अमेरिकी अधिकारी और यूरोपीय संघ (EU) के राजनयिक ने खुलासा किया कि ट्रंप ने यूरोपीय संघ से अपील की है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाए।

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने हाल ही में कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए यूरोपीय संघ के शीर्ष दूत डेविड ओ’सुलविन से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि अगर रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करना है तो भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाना चाहिए। ट्रंप का तर्क था कि रूस के साथ व्यापारिक रिश्तों में भारत और चीन बड़ी भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उन पर दबाव डालना ही रूस को अलग-थलग करने का सबसे कारगर तरीका होगा।

यूरोपीय संघ के राजनयिक ने बताया कि अमेरिका चाहता है कि यूरोपीय संघ इस कदम में उसका साथ दे। यदि ईयू अमेरिका के अनुरोध पर गौर करता है तो उसे अपनी मौजूदा नीति बदलनी पड़ेगी, क्योंकि अब तक उसने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है, टैरिफ नहीं।

27 अगस्त से अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी सामान्य टैरिफ और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क लगाया है। इस तरह कुल मिलाकर 50 फीसदी टैरिफ भारत पर लागू हो चुका है। इसके बाद भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास आना स्वाभाविक था। अमेरिकी मीडिया और कई सांसदों ने भी ट्रंप प्रशासन की आलोचना की कि इस फैसले से अमेरिका अपने रणनीतिक साझेदार भारत को खो सकता है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी भरी मुलाकात चर्चा में रही। इस तस्वीर ने अमेरिका में हलचल मचा दी और ट्रंप पर सवाल उठने लगे कि कहीं उनकी नीतियों की वजह से भारत रूस और चीन के और करीब तो नहीं जा रहा।

इन हालात में ट्रंप ने नरम रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द ही बात करने को लेकर उत्सुक हूं। हमारे दोनों महान देशों के लिए सकारात्मक नतीजा निकालना मुश्किल नहीं होगा।”

ट्रंप की इस टिप्पणी को भारतीय और अमेरिकी मीडिया ने टैरिफ वार में ‘संभावित ठंडक’ के तौर पर देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पेशकश का सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। हमारी व्यापार वार्ताएं साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करेंगी। हमारी टीमें इसे जल्द से जल्द पूरा करने पर काम कर रही हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत को उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।”

मोदी का यह बयान संकेत देता है कि भारत भी रिश्तों में आई तल्खी को कम करने के मूड में है, लेकिन ट्रंप की यूरोपीय संघ से की गई अपील ने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप रूस के खिलाफ भारत और चीन को एक ही खेमे में रखकर टैरिफ बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन भारत और चीन की स्थिति बिल्कुल अलग है। जहां चीन अमेरिका का सीधा व्यापारिक प्रतिद्वंदी है, वहीं भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के लिए अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में भारत पर टैरिफ का दबाव बढ़ाना, वॉशिंगटन की खुद की नीति के लिए उल्टा पड़ सकता है।

भारत की ओर से अब तक कोई सीधा जवाब नहीं आया है कि अगर यूरोपीय संघ भी ट्रंप के साथ टैरिफ बढ़ाने पर सहमत हो जाता है, तो उसका रुख क्या होगा। लेकिन पीएम मोदी के बयानों से साफ है कि भारत तनाव को बातचीत से सुलझाना चाहता है। इसके अलावा, रूस और चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों ने भारत के पास एक वैकल्पिक रणनीति भी तैयार कर दी है।

भारत और अमेरिका के रिश्ते आज एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक ओर टैरिफ वार ने रिश्तों में खटास पैदा की है, तो दूसरी ओर दोनों शीर्ष नेता बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यूरोपीय संघ से ट्रंप की 100 फीसदी टैरिफ की अपील इस जटिलता को और बढ़ाती है। आने वाले हफ्ते तय करेंगे कि क्या मोदी-ट्रंप की बातचीत वास्तव में व्यापारिक बाधाओं को दूर कर रिश्तों को नई दिशा दे पाएगी या फिर यह टकराव किसी बड़े भू-राजनीतिक बदलाव का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

10 Sep 2025

Punjab Floods News: पंजाब के फाजिल्का में बाढ़ बचाकर राहत शिविर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

10 Sep 2025

Punjab Flood News: पंजाब को बाढ़ राहत के लिए 1600 करोड़ की सहायता,पंजाब सरकार ने की ये मांग

10 Sep 2025

Protest in Nepal: नेपाल हिंसा पर बोले पूर्व प्रधानमंत्री के पोते यशवंत शाह ने बताई असली सच्चाई

10 Sep 2025

Vice President Election: उपराष्ट्रपति बनते ही सीपी राधाकृष्णन ने दिया विपक्ष को ये खास संदेश, बताया अपना मकसद

10 Sep 2025
विज्ञापन

Vice President Election: नए उपराष्ट्रपति को लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कह दी ये बड़ी बात

10 Sep 2025

Nepal Protest: 4 साल में भारत के 3 पड़ोसी देशों में 'तख्तापलट', युवाओं ने सरका दी सत्ता

09 Sep 2025
विज्ञापन

Nepal PM KP Sharma Oli: युवाओं ने कैसे करवा दिया नेपाल के पीएम का इस्तीफा?

09 Sep 2025

नेपाल में युवाओं के भड़कने के पीछे की ये है एक और बड़ी वजह

09 Sep 2025

PM Modi Visit Flood Hit Himachal: हिमाचल में PM मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों का दर्द सुना

09 Sep 2025

Nepal ZenZ Protest: Actress Manisha Koirala ने प्रदर्शन पर लिखा पोस्ट, युवाओं के लिए लिया स्टैंड।

09 Sep 2025

नेपाल में बवाल के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

09 Sep 2025

Nepal Protest News: नेपाल में हिंसा की असली वजह क्या? Gen-Z ने खुद बताया | KP Sharma Oli Resigns

09 Sep 2025

Kullu Landslide News: कुल्लू में फिर भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

09 Sep 2025

Mathura Flood News: Yamuna का जलस्तर बढ़ा, मंदिर से लेकर रिहाइशी इलाके और बाजारों में घुसा पानी।

09 Sep 2025

आगरा में यमुना का जलस्तर 47 साल बाद विकराल, हजारों लोग बेघर

09 Sep 2025

Punjab Flood News: बाढ़ में अब तक 51 लोगों की मौत,लुधियाना समेत कई शहरों में बाढ़ का खतरा बढ़ा।

09 Sep 2025

बी. सुदर्शन रेड्डी को ललन सिंह और निशिकांत दुबे ने घेरा, लगाए गंभीर आरोप

09 Sep 2025

Bhind News: खाद लेने पहुंचे किसानों पर चलाईं लाठियां, कई घायल; आरक्षक लाइन अटैच

09 Sep 2025

Punjab-Himachal Floods: पंजाब-हिमाचल प्रदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

09 Sep 2025

दिल्ली की गर्मी बनी मौत का सबब, ग्रीनपीस रिपोर्ट ने खोली चिंताजनक हकीकत

09 Sep 2025

Vice President Election Live: लोकसभा-राज्यसभा में क्या है एनडीए-इंडिया का गणित?

09 Sep 2025

Vice President Election Today: कौन-कौन डालेगा वोट? NDA vs 'India' की गणित का किसकी जीत की ओर ईशारा?

09 Sep 2025

Vice President Election 2025: लालू यादव से मुलाकात पर बीजेपी ने उठाए सवाल तो सुदर्शन रेड्डी ने दिया ये जवाब

09 Sep 2025

Nepal Big Protest: KP Sharma Oli ने सोशल मीडिया से बैन हटाया लेकिन फैसले पर नहीं कोई पछतावा।

09 Sep 2025

Vice President Election: भाजपा नेता रामभाई मोकारिया का दावा- 'सीपी राधाकृष्णन 100% जीतेंगे'

09 Sep 2025

Vice President Election 2025: सुबह 10 बजे से मतदान, BRS और BJD नहीं करेंगे मतदान। NDA vs INDIA

09 Sep 2025

Nepal Social Media Ban Removed: नेपाल सरकार का यू-टर्न, सोशल मीडिया बैन पर लिया ये फैसला | Nepal News

09 Sep 2025

Prayagraj Flood News: संगमनगरी में हाहाकार, यमुना का बढ़ा जलस्तर, बिगड़े हालात | Flood | SDRF

09 Sep 2025

Nepal Protest News: नेपाल सरकार पर फूटा युवाओं का गुस्सा, ये है वजह | Gen Z Protest

09 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed