सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Mathura Flood News: Yamuna's water level increased, water entered from temples to residential areas and market

Mathura Flood News: Yamuna का जलस्तर बढ़ा, मंदिर से लेकर रिहाइशी इलाके और बाजारों में घुसा पानी।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 09 Sep 2025 02:21 PM IST
Mathura Flood News: Yamuna's water level increased, water entered from temples to residential areas and market
यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 1978 में आई बाढ़ के बाद पहली बार यमुना इतने रौद्र रूप में हैं। 2023 में आई बाढ़ का रिकार्ड तो पहले ही टूट गया, वर्ष 2010 में यमुना में आई बाढ़ से भी अधिक पानी इस बार सड़कों पर आ गया है। सोमवार सुबह जलस्तर खतरे के निशान 166 मीटर को पार कर 166.67 मीटर पहुंच गया। यमुना किनारे के बाजारों में पानी आने से स्थिति बिगड़ गई। सोमवार को दोपहर में जलस्तर कई घंटे तक 167.64 मीटर पर स्थिर रहा।भगवान श्री कृष्ण की नगरी में यमुना नदी अपने रुद्र रुप में नजर आ रही है. हालात इतने भयावह हो गए हैं कि लोगों को 1978 की बाढ़ की याद आने लगी है. 47 साल का पुराना रिकार्ड टूटता नजर आ रहा है. हथिनी कुंड बैराज और ताजे वाला बांध से पानी लाखो कियूसिक छोड़ा गया है जिसके कारण यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही हैं. जिले के तीस से अधिक गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. वहीं यमुना का पानी शहरी क्षेत्रों में भी घुसने लगा है. शहर के विश्राम घाट सहित 20 घाट जलमग्न है. वृंदावन का परिक्रमा मार्ग चीर घाट कुंभ स्थल क्षेत्र पीपल वाला हनुमान जी और बांके बिहारी मंदिर के नजदीक पानी पहुंचने लगा है.

खतरे के निशान से साढ़े चार फीट ऊपर बह रही यमुना
रविवार रात यमुना का जलस्तर 167.50 मीटर था। रातभर में यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। इसका असर यमुना की खादर एवं तटवर्ती क्षेत्र में पानी का स्तर और बढ़ गया। मथुरा जोन में स्वामी घाट को पार कर यमुना का पानी बाजार मार्ग तक पहुंच गया। विश्राम घाट में पानी भरा हुआ है, यहां जाने वाले मार्ग लबालब हैं। बंगाली घाट पार कर पानी बाजार मार्ग पर भी पानी के स्तर में एक फीट की वृद्धि हो गई। ये मार्ग पहले से ही बंद चल रहा है।रविवार को यमुना का पानी सदर क्षेत्र की गलियों में भर गया। यहां के अशोक विहार, जमुना पार रोड, महादेव घाट रोड पर सुबह चार फीट तक पानी और बढ़ गया, इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुना की खादर टापू बनी हुई है। यहां बने सैकड़ों मकान पानी में डूबे हुए हैं। लोगों का आवागमन जलभराव वाले क्षेत्र में बाधित बना हुआ है। यहां भी हालात और विकराल हो गए।

ट्रैक्टर और नाव से निकाले जा रहे बाढ़ पीड़ित, दिन भर स्थिर रहा जलस्तर
खादर क्षेत्र के जयसिंहपुरा, गणेश टीला, भक्ति धाम कालोनी समेत कई क्षेत्र के लोग राहत शिविर एवं किराए के मकानों में रह रहे हैं। ड्रेन का पानी नाले के जरिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंच रहा है। लेकिन, इन दिनों नाला ओवरफ्लो होने के कारण ये पानी सीधे यमुना में जा रहा है, जो वापसी मार रहा है। मसानी से हाईवे लिंक मार्ग पर कई मीटर कल्याणं करोति नेत्र चिकित्सालय तक पानी भर जाने से प्रभावित हो गया है।उधर,यमुना के रौद्र रूप ने वृंदावन की खादर की दो दर्जन कालोनी में जहां बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। ज्ञानगुदड़ी, राधाबाग, रामानुज नगर, दुर्गापुरम, रतनछतरी, चीरघाट क्षेत्र, शाहजी मंदिर क्षेत्र, जंगलकट्टी, दाऊजी तिराहा क्षेत्र में पानी दो से चार फीट पानी भर गया है।

गौरानगर मार्ग पर नाव चल रही
टटिया स्थान मार्ग, ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र के मकानों और आश्रमों के अंदर भी दो से तीन फीट पानी भर गया है। पानीघाट तिराहा से गौरानगर मार्ग पर नाव चल रही है। रामानुज नगर में दो से तीन फीट पानी भरा है। कात्यायनी देवी मंदिर की पीछे की दो सौ मीटर की पुरानी दीवार यमुना के पानी के दबाव के ढह गई। वृंदावन में ही 28 ट्रांसफारमर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे सैकड़ों घर अंधेरे में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nepal Social Media Ban Removed: नेपाल सरकार का यू-टर्न, सोशल मीडिया बैन पर लिया ये फैसला | Nepal News

09 Sep 2025

Prayagraj Flood News: संगमनगरी में हाहाकार, यमुना का बढ़ा जलस्तर, बिगड़े हालात | Flood | SDRF

09 Sep 2025

Nepal Protest News: नेपाल सरकार पर फूटा युवाओं का गुस्सा, ये है वजह | Gen Z Protest

09 Sep 2025

Breaking: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को बड़ा झटका | Amar Ujala | World

09 Sep 2025

Punjab Floods: बाढ़ से पंजाब का बुरा हाल, पीड़ितों से PM मोदी करेंगे मुलाकात | PM Modi Punjab Visit

08 Sep 2025
विज्ञापन

Jammu Kashmir Floods: जम्मू-कश्मीर में बाढ़-बारिश का असर, कुछ ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से तबाही के बीच धुस्सी बांधों ने बचाईं हजारों जिंदगियां!

08 Sep 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग को लेकर NDA-महागठबंधन में फंसा पेंच, PK पर दोनों की नजर।

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में चारों तरफ बर्बादी, सेना के जवान कैसे कर रहे रेस्क्यू?

08 Sep 2025

UP Flood: आगरा, मथुरा और वृंदावन में डूबे सैकड़ों घर, लोग बेबस

08 Sep 2025

कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन में फेंके गए पत्थर, दो गुटों में बवाल, पुलिसबल तैनात

08 Sep 2025

Punjab Floods Update: Sonu Sood बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले-पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करना है

08 Sep 2025

Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद ट्रंप के टैरिफ के समर्थन में उतरे जेलेंस्की, किस ओर किया इशारा?

08 Sep 2025

Vice President Election: लालू यादव से बी सुदर्शन रेड्डी की मुलाकात पर भड़की भाजपा

08 Sep 2025

Russia-Ukraine War: ट्रंप की धमकियों के बीच पुतिन ने कर दिया यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक

08 Sep 2025

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, यमुना का स्तर गिरा। Flood News

08 Sep 2025

Punjab Floods Update: Salman Khan ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी मदद, पंजाब पहुंचे Sonu Sood | NDRF

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से अब तक 48 लोगों की माैत, 12 दिन बाद खुलेंगे स्कूल; कल से आएंगे विद्यार्थी

08 Sep 2025

Vice President Election 2025: NDA- 'INDIA' के बीच बड़ी जंग, Cross Voting होने के कितने आसार ?

08 Sep 2025

Yamuna ने Agra, Mathura, समेत इन राज्यों में मचाया हाहाकार, Alert जारी | UP Flood News | Vrindavan

08 Sep 2025

NIA Raids: आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी

08 Sep 2025

बाढ़ से खतरे के बीच दिल्लीवासियों पर छाया एक और संकट

08 Sep 2025

Trump Statement on PM Modi: शशि थरूर ने ट्रंप के बदले सुर पर क्या कहा, पीएम को भी दी नसीहत।

08 Sep 2025

Kulgam Encounter News: कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

08 Sep 2025

Punjab Flood Update: PM Modi कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण, करोड़ों के फसलों का नुकसान,बाढ़ के हालात कैसे

08 Sep 2025

बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: Blood Moon का नजारा पूरी दुनिया में देखा, तस्वीरों ने मोह लिया दिल।

08 Sep 2025

Mathura-Vrindavan Flood Update: मथुरा में बाढ़ से हालात, लोग परेशान! | Heavy Rain

08 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में हाहाकार, बाढ़ से लोग बेहाल | Punjab News | AmarUjala

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: लाल चांद को देखकर क्या बोले लोग? | AmarUjala | Lunar Eclipse India

08 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed