सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Punjab Floods: Destruction all around in Punjab, how are the army personnel doing the rescue

Punjab Floods: पंजाब में चारों तरफ बर्बादी, सेना के जवान कैसे कर रहे रेस्क्यू?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Mon, 08 Sep 2025 04:39 PM IST
Punjab Floods: Destruction all around in Punjab, how are the army personnel doing the rescue
पंजाब के फाजिल्का जिले बाढ़ की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में बीएसएफ के जवान राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। बीएसएफ जवानों ने फाजिल्का जिले के गुलाबा भैणी गांव में मेडिकल कैंप्स स्थापित किया है, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाइयां और इलाज किया जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में एनडीआरएफ द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने बताया कि हमने लगभग 2000 लोगों को निकाला है। उन्होंने बताया कि  हम राशन, खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा वितरित कर रहे हैं। 

बठिंडा जिले में भी बाढ़ से लोगों की जिंदगी काफी कठिन हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को डूबने से बचाया। एनडीआरएफ टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रही है। जिससे लोगों की परेशानी से कुछ निजात मिलने की उम्मीद जगी। तो वहीं, अमृतसर जिले के जस्तरवाल गांव में भारतीय सेना ने बचाव अभियान चलाया। सेना के जवान बुजुर्ग को नाव के सहारे बाहर निकाल रहे हैं। 

आपको बता दें कि बाढ़ प्रभावित पंजाब में हर जगह राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में बाढ़ प्रभावित सभी 23 जिलों के 2050 गांवों में कुल 3 लाख 87 हजार 898 व्यक्ति बेघर हो गए हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अब तक कुल 1 लाख 76 हजार 980.05 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण अब तक 48 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

बाढ़ त्रासदी से उबरने के लिए देश के कई राज्य पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड की मदद को आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। सोमवार 8 सितंबर को सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों को हरी झंडी दिखाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kulgam Encounter News: कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

08 Sep 2025

Punjab Flood Update: PM Modi कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण, करोड़ों के फसलों का नुकसान,बाढ़ के हालात कैसे

08 Sep 2025

बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: Blood Moon का नजारा पूरी दुनिया में देखा, तस्वीरों ने मोह लिया दिल।

08 Sep 2025

Mathura-Vrindavan Flood Update: मथुरा में बाढ़ से हालात, लोग परेशान! | Heavy Rain

08 Sep 2025
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब में हाहाकार, बाढ़ से लोग बेहाल | Punjab News | AmarUjala

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: लाल चांद को देखकर क्या बोले लोग? | AmarUjala | Lunar Eclipse India

08 Sep 2025
विज्ञापन

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी में बजा भारत का डंका, वर्ल्ड कप की राह तय | AmarUjala

08 Sep 2025

Hockey Asia Cup 2025: भारत की कोरिया पर ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने दी बधाई | AmarUjala

08 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: लाल हुआ चांद, अलग-अलग जगह कुछ ऐसा रहा नजारा | Amar Ujala |

07 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

07 Sep 2025

Haryana Floods: हरियाणा में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत, स्टॉकयार्ड में डूबीं कारें!

07 Sep 2025

Ganesh Visarjan: अमृता फडणवीस और अक्षय कुमार ने जुहू बीच की सफाई की, वीडियो वायरल

07 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी, फसल बचने की आस टूटी

07 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण की वजह से वाराणसी में दिन में ही हुई गंगा आरती

07 Sep 2025

Mallikarjun Kharge Attacks pm Modi: GST सुधार और अमेरिकी टैरिफ खरगे ने केन्द्र पर बोला हमला!

07 Sep 2025

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: दिवाली से पहले सरकार देगी 21वीं किस्त,ऐसे करें चेक।

07 Sep 2025

Jammu Kashmir Doda Flood & Landslide: डोडा के लोगों पर बढ़ा संकट,जमीन में धंसाव शुरू उजड़े आशियाने

07 Sep 2025

Russia-Ukraine War Update: रूस ने Kyiv पर दागे Drones और Missiles, 2 लोगों की मौत, कई घायल | Putin

07 Sep 2025

Vice President Election 2025: BJP की कार्यशाला में आम कार्यकर्ता की तरह आखिरी लाइन में बैठे पीएम मोदी

07 Sep 2025

Mathura-Vrindavan Flood Update: मथुरा-वृंदावन में बाढ़ का प्रकोप, जलमग्न हुए कई इलाके | Heavy Rain

07 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब-हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने भेजी मदद, किए कई ट्रक रवाना

07 Sep 2025

नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप के तेवर,इन देशों को दी टैरिफ से छूट

07 Sep 2025

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

07 Sep 2025

Punjab, Delhi, Uttrakhand, समेत देशभर में बाढ़ का कहर,डरा देंगी तस्वीरें | Heavy Rain | Flood News

07 Sep 2025

उज्जैन के शिप्रा नदी में गिरी कार, रेस्क्यू के बाद मिला एक शव, बाकी 2 की तलाश जारी। Breaking News

07 Sep 2025

Delhi Flood 2025 update: बाढ़ के बाद दिल्ली में मंडराया ये खतरा, जलप्रलय से लोगों पर होगा सीधा अटैक

07 Sep 2025

Diwali Chhath Special Train: दिल्ली से UP-Bihar के लिए मिलेगी कंफर्म सीट, टाइमिंग भी हो गई फाइनल

07 Sep 2025

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली समेत इन इलाकों में छाए बादल, अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम | Heavy Rain

07 Sep 2025

Mathura Flood: मथुरा में विकराल हुई यमुना: काॅलोनियां हुईं जलमग्न, 36 गांव बन गए टापू

07 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed