Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Weather Update: Alert regarding storm and rain in Delhi-NCR, Yamuna level drops. Flood News
{"_id":"68be8d4e4e32cba3a70bfea3","slug":"delhi-weather-update-alert-regarding-storm-and-rain-in-delhi-ncr-yamuna-level-drops-flood-news-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, यमुना का स्तर गिरा। Flood News","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, यमुना का स्तर गिरा। Flood News
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 08 Sep 2025 01:31 PM IST
Link Copied
दिल्ली में मॉनसून का ये सीजन जमकर मेहरबान हो रहा है, नतीजतन हालत ये है कि दिल्ली के यमुना से सटे इलाके पानी से तरबतर नजर आ रहे हैं. राजधानी में पिछले दिनों हुई तेज बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई. सिविल लाइन्स जैसे पॉश इलाके में भी पानी भर गया. यहां तक कि दिल्ली में मजनू का टीला और मॉनेस्टरी बाजार भी पानी से लबालब भर गया. इतना ही नहीं बल्कि मयूर विहार में बनाए गए राहत कैंप भी पानी में डूब गए. अब जब यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जा रहा है, तब भी बिगड़ता मौसम लगातार खतरे की घंटी बजा रहा है.रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम था. आईएमडी ने आज के दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम काफी हद तक साफ रहा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने राहत दी. जहां रिज में सुबह तक 5.7 मिमी, मयूर विहार में 16 मिमी और पीतमपुरा में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.दिल्ली में सितंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हल्के बादलों और गरज के साथ बारिश की संभावना के साथ हो रही है. सोमवार से लेकर रविवार तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन अधिकतम तापमान लगातार 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान भी 24 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिससे रातें भी हल्की गर्म और उमस भरी रहेंगी. सप्ताह के दौरान कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर बुधवार, गुरुवार और शनिवार को. शुक्रवार और रविवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं.उफनती यमुना की वजह से देश की राजधानी के कई इलाकों में पानी भर आया है. यमुना पिछले दिनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी.
2 सितंबर से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना रविवार रात को 205.32 मीटर पर आ गई, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है. इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है. इससे पहले 208.66 मीटर तक पहुंचने के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। दिल्ली के मोनस्टरी मार्केट, यमुना बाजार, वसुदेव घाट और आसपास के इलाकों में जलभराव हुआ था, जहां पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गईं.पुराने रेलवे पुल के करीब यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। रविवार को यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर से नीचे आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।