सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Chandra Grahan 2025: आज कब दिखेगा चंद्रग्रहण में Blood Moon, कब लगेगा सूतक काल, जानें हर जरूरी बात

Chandra Grahan 2025: आज कब दिखेगा चंद्रग्रहण में Blood Moon, कब लगेगा सूतक काल, जानें हर जरूरी बात

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 07 Sep 2025 09:20 AM IST
Chandra Grahan 2025: आज कब दिखेगा चंद्रग्रहण में Blood Moon, कब लगेगा सूतक काल, जानें हर जरूरी बात
सात सितंबर की रात चंद्रग्रहण होगा। यह पूरे देश में देखा जा सकेगा। आज का चंद्र ग्रहण रात में 09:58 पी एम पर लगेगा. दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श रात में 08:59 पी एम पर होगा और प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 09:58 पी एम पर होगा.यह 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, यानी जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी की पूरी छाया में प्रवेश करता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कुम्भ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पर घटित होगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में साफ दिखाई देगा। इसके अलावा पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका क्षेत्र में भी इसकी झलक देखी जा सकेगी। खास तौर पर भारत, चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, थाईलैंड, जापान, रूस, जर्मनी, तुर्की, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन और नाइजीरिया जैसे देशों में यह खग्रास रूप में नज़र आएगा। वहीं पुर्तगाल, ब्राजील और अमेरिका के कुछ हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।

इस साल 7 सितंबर 2025 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:19 बजे से शुरू होगा और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 8 सितंबर को रात 1:26 बजे होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।
खास बात यह है कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए सूतक की शुरुआत थोड़ी देर से मानी जाती है। उनके लिए सूतक शाम 6:36 बजे से प्रभावी होगा।भारतीय खगोलीय सोसाइटी (एएसआई) की जनसंपर्क और शिक्षा समिति (पीओईसी) की अध्यक्ष और नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर दिव्या ओबेरॉय के अनुसार आपको इसके बाद इतने लंबे चंद्रग्रहण को देखने के लिए 31 दिसंबर, 2028 तक इंतजार करना होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। लाल रंग के कारण ही इसे ब्लड मून ही कहते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

ब्लड मून का वैज्ञानिक कारण....
ब्लड मून एक खगोलीय घटना है, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान होती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है। दरअसल, पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के प्रकाश को बिखेरता है। छोटी वेवलेंथ जैसे नीले और हरा रंग की रोशनी पूरी तरह से बिखर जाती हैं, जबकि लंबी वेवलेंथ जैसे लाल रंग वायुमंडल से होकर गुजरती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, सूर्य की लाल रोशनी ही पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्रमा तक पहुंच पाती है, जिससे चंद्रमा लाल दिखता है। सूर्य की किरणों का नीला रंग बिखरने के कारण ही आसमान नीला दिखाई देता है। वायुमंडल में धूल, प्रदूषण या ज्वालामुखी राख की मात्रा के आधार पर ब्लड मून का रंग गहरा या हल्का लाल हो सकता है। प्रोफेसर ओबेरॉय ने बताया कि ग्रहण दुर्लभ होते हैं और हर पूर्णिमा या अमावस्या को नहीं होते, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा से लगभग पांच डिग्री झुकी हुई है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे उसकी छाया चंद्र सतह पर पड़ती है। ग्रहण की शुरुआत सात सितंबर को रात 8.58 बजे शुरू होगी। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान में विज्ञान, संचार, जनसंपर्क और शिक्षा (स्कोप) अनुभाग के प्रमुख निरुज मोहन रामानुजम ने बताया कि सूर्य ग्रहण के विपरीत, पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है और इसे नंगी आंखों, दूरबीन या टेलीस्कोप से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। आंशिक चंद्र ग्रहण सात सितंबर को रात 9.57 बजे से देखा जा सकता है। जवाहरलाल नेहरू तारामंडल की पूर्व निदेशक बीएस शैलजा ने बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण 11.01 बजे शुरू होने की संभावना है। मोहन ने बताया, ‘‘पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 11.01 बजे से रात 12.23 बजे तक रहेगा और इसकी अवधि 82 मिनट की होगी। आंशिक चरण रात 1.26 बजे समाप्त होगा और ग्रहण सात सितंबर देर रात 2.25 बजे समाप्त होगा।’’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CM Siddaramaiah: कर्नाटक में सियासी संग्राम, सिद्धारमैया का भाजपा पर तीखा वार | Amar Ujala

07 Sep 2025

Punjab Floods News: पंजाब में बिगड़े हालात, लोगों की मुश्किलें बरकरार | NDRF| Punjab News

07 Sep 2025

Mahmood Madani के बयान पर वकीलों ने अब क्या बोला? | Gyanvapi | Kashi | Mathura |

07 Sep 2025

Bihar Election: दो दलों के प्रवेश पर कांग्रेस का ये कैसा एलान | Amar Ujala |

07 Sep 2025

Ujjain News: शिप्रा नदी में गिरी कार, ऐसे हुआ हादसा | Breaking

06 Sep 2025
विज्ञापन

Election Commission on SIR: पूरे देश में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को बुलाई बैठक

06 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, शांति की राह पर लौटेगा राज्य?

06 Sep 2025
विज्ञापन

Vikas Yadav Married Harshika: डीपी यादव के दोषी बेटे विकास यादव ने हर्षिका से की शादी

06 Sep 2025

Bihar Election 2025: राहुल गांधी की यात्रा से एनडीए को सीधी चुनौती, चुनावी समीकरण में बड़ा बदलाव?

06 Sep 2025

Gujarat Pavagadh Ropeway Accident: गुजरात के पावागढ़ में रोपवे टूटने से भीषण हादसा

06 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ, करोड़ों किए दान

06 Sep 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: चार्जशीट दाखिल होने पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कर दी ये बड़ी मांग

06 Sep 2025

Akhilesh Yadav Rs 8 Lakh Challan: अखिलेश यादव पर हुआ 8 लाख रुपये का चालान,योगी सरकार पर भड़के

06 Sep 2025

Amar Ujala Shikshak Samman 2025: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 175 शिक्षकों को सम्मानित किया

06 Sep 2025

Ganesh Visarjan 2025: धूम-धाम से हो रही बप्पा की विदाई, विसर्जन में उमड़े सैकड़ों लोग | Ganeshotasva

06 Sep 2025

Punjab Rain/Flood Update: लुधियाना में धुस्सी बांध टूटा, पंजाब में बाढ़ का कहर गहराया

06 Sep 2025

Bihar Election 2025: लालू की तुलना धृतराष्ट्र से कर विजय कुमार सिन्हा ने बोला हमला, मचा सियासी बवाल

06 Sep 2025

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से थमेगी बारिश, फिर बढ़ेगा पारा! | Rain | Weather

06 Sep 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल,सोनम बनी मुख्य आरोपी

06 Sep 2025

Delhi Double Murder: दिल्ली के प्रताप नगर में दोहरे हत्याकांड से इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

06 Sep 2025

PM Modi Reply to Trump: ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं

06 Sep 2025

हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी

06 Sep 2025

Kashi Vishwanath Mandir Priest Salary Update: काशी विश्वनाथ के पुजारी होंगे राज्य कर्मचारी

06 Sep 2025

ट्रंप को सता रहा पीएम मोदी को खोने का डर,'मुझे नहीं लगता कि हमने...'

06 Sep 2025

टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी संग दोस्ती पर ट्रंप ने क्या कहा?

06 Sep 2025

‘बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार’ पर भड़के चिराग पासवान,कांग्रेस पर जमकर बोले

06 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

06 Sep 2025

Khan Sir On GST Reforms: जीएसटी रिफॉर्म्स पर खान सर ने दिया ये बयान | GST

06 Sep 2025

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से तबाही, हिमाचल से दिल्ली तक हाहाकार | Flood Update

06 Sep 2025

FM Sitharaman on Russian Oil: भारत का तेल पर मास्टरस्ट्रोक, वित्त मंत्री का बड़ा बयान | Oil Import | GST

06 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed