सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sat, 06 Sep 2025 05:21 AM IST
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
उत्तर भारत भीषण बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हालात गंभीर बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कहीं सड़कें टूटी हैं, कहीं घर ढहे हैं तो कहीं नदी-नाले उफान पर हैं। लोग दहशत में हैं और सरकारें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं, लेकिन मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिमाचल में भारी बारिश-भूस्खलन से तबाही के बीच शुक्रवार को शिमला समेत कई क्षेत्रों में मौसम खुला, लेकिन दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। कुल्लू और चंबा में पांच और शव बरामद किए गए हैं। कुल्लू में पांच लोग अभी मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री भूस्खलन की चपेट में आए घरों के मलबे में दबे लोगों के परिजनों से मिले और हर संभव मदद को भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मलबे में दबकर जिन लोगों की माैत हुई है, उनके शव हेलिकाप्टर से कश्मीर पहुंचाए जाएंगे। उधर, किन्नौर जिले के पूह खंड के लिप्पा गांव के साथ लगती पेजर खड्ड में वीरवार दोपहर को अचानक बाढ़ आने कृत्रिम झील बन गई है। इसका पानी बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ के चलते कई घरों, पेयजल स्रोतों, कूहलों और सेब के हजारों पौधों को भारी क्षति पहुंची है।बारिश और भूस्खलन के चलते तीन नेशनल हाईवे समेत प्रदेश भर में अभी भी 1087 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी से कुल्लू के बीच अवरुद्ध चंडीगढ़-मनाली हाईवे शुक्रवार दोपहर को पांच दिन बाद बहाल हो गया है। कुल्लू की तरफ सबसे पहले मालवाहक वाहनों को प्राथमिकता दी गई। ये वाहन कई दिनों से फंसे थे। हाटकोटी-पांवटा एनएच भी सात दिन बाद बहाल हो गया है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पांच दिन बाद शनिवार से ट्रेनें फिर से दौड़ना शुरू हो जाएंगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार और रविवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार से फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर का भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से हालात खराब, भारत-पाक सीमा पर लगी 110 किमी लंबी फेंसिंग क्षतिग्रस्त

05 Sep 2025

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ में जान गंवाने वाले परिवार में एक सदस्य को नौकरी देंगे AAP सांसद अशोक मित्तल

05 Sep 2025

Haryana Floods: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, हाईवे पर आया बाढ़ का पानी

05 Sep 2025

Uttar Pradesh Flood: मथुरा में यमुना हुईं विकराल, विश्राम घाट पूरी तरह जलमग्न स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट

05 Sep 2025

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

05 Sep 2025
विज्ञापन

CM Rekha Gupta : टीचर्स डे पर सीएम रेखा के जोरदार भाषण पर जनता ने जमकर बरसाईं तालियां

05 Sep 2025

Ajit Pawar Viral Audio: डिप्टी CM अजित पवार को पहचान नहीं पाईं महिला IPS,फिर हुई दोनों में तीखी बहस!

05 Sep 2025
विज्ञापन

NDA Bihar Bandh: बिहार बंद को तेजस्वी ने बताया सुपर फ्लॉप,NDA ने गिनाए तेजस्वी के सुपर फ्लॉप कारनामे

05 Sep 2025

पंजाब में बाढ़ से 1900 से ज्यादा गांव जलमग्न, 43 जिंदगियां खत्म

05 Sep 2025

Trump Tariff on India: ट्रंप के टैरिफ पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, 'घबराने की जरूरत नहीं, बातचीत जारी'

05 Sep 2025

Ramban Heavy Rain & Cloudburst News: रामबन में बारिश ने फिर मचाई तबाही DC ने दी ये बड़ी जानकारी

05 Sep 2025

GST Council Meeting: GST काउंसिल ने बड़े बदलाव को दी मंजूरी, आसान भाषा में समझिए | Nirmala Sitharaman

05 Sep 2025

ट्रंप ने तकनीक के दिग्गजों को दी डिनर पार्टी, मस्क को न्योता नहीं

05 Sep 2025

Delhi Flood Alert Update: दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे, बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा!

05 Sep 2025

GST on Tobacco Products: सिगरेट, गुटखा महंगा, तो बीड़ी सस्ती क्यों?

05 Sep 2025

सोनिया गांधी की वोटर ID पर बवाल, FIR की मांग, 10 सितंबर को होगी सुनवाई

05 Sep 2025

यमुना का कहर,यमुना पुल बंद,50 ट्रेनें हुईं रद, लोगों में हाहाकार

05 Sep 2025

मथुरा-वृंदावन में हाई अलर्ट, बाढ़ से हालात बेकाबू, कई गांव डूबे

05 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

05 Sep 2025

Weather Update: पंजाब समेत देश में बाढ़-बारिश का कहर, ये है अलर्ट | Amar Ujala

05 Sep 2025

Shikhar Dhawan: शिखर धवन से घंटों तक पूछताछ, इस केस से जुड़े तार | ED | Amar Ujala

05 Sep 2025

Owaisi On Trump: Donald Trump के दावे पर तमतमाए Asaduddin Owaisi, कही ये बात | Top News

05 Sep 2025

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता | Breaking

05 Sep 2025

Yamuna-Hindon Flood: यमुना-हिंडन के बढ़े जलस्तर से जनजीवन प्रभावित | Alert | Heavy Rain Update

05 Sep 2025

GST Rate Cuts: GST में कटौती किसानों के लिए दिवाली गिफ्ट | Amarujala

04 Sep 2025

GST Reforms: जीएसटी सुधारों पर सियासी बयानबाजी, पी. चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना

04 Sep 2025

Tej Pratap Yadav Exclusive Interview: तेज प्रताप ने तेजस्वी को दे डाली ये नसीहत! सुनिए नीतीश पर क्या बोले?

04 Sep 2025

Asaduddin Owaisi on New GST Rates: जीएसटी दरों में कटौती को लेकर मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

04 Sep 2025

MY Hospital Newborn Rats Attack: इंदौर के अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई

04 Sep 2025

PM Modi Speech On GST: पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार को लेकर कही ये बड़ी बात

04 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed