Hindi News
›
Video
›
India News
›
Uttar Pradesh Flood: Yamuna turns fierce in Mathura, Vishram Ghat completely submerged, local administration o
{"_id":"68baca11e79a9757080164bf","slug":"uttar-pradesh-flood-yamuna-turns-fierce-in-mathura-vishram-ghat-completely-submerged-local-administration-o-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Uttar Pradesh Flood: मथुरा में यमुना हुईं विकराल, विश्राम घाट पूरी तरह जलमग्न स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttar Pradesh Flood: मथुरा में यमुना हुईं विकराल, विश्राम घाट पूरी तरह जलमग्न स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 05 Sep 2025 05:01 PM IST
आपकी की स्क्रीन पर जो तस्वीर दिखाई दे रही है ये तस्वीर है मथुरा की यहां पर भी यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है आपको बता दें कि मथुरा का ऐतिहासिक विश्राम घाट, जहां भगवान कृष्ण ने कंस का वध करने के बाद विश्राम किया था, इस वक्त बाढ़ की चपेट में है. यमुना नदी का पानी घाट के गुम्बद और मंदिरों के पिलरों तक पहुंच गया है, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. हालांकि, इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, यमुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा के हालात बिगड़ गए हैं. ऐतिहासिक विश्राम घाट पानी में समा गया है. घाट पर बने मंदिर और उनके पिलर भी पानी में डूबे हुए हैं. पानी घाट के गुम्बद के करीब पहुंच गया है. घाट के बीच से बहता पानी लोगों को अब डराने लगा है क्योंकि अगर पानी यहां से अगर ऊपर आया तो कई इलाके डूबने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और ऐसे में स्थानीय लोगों को चिंता सताने लगी है.
हालांकि बाढ़ की स्थिति होने के बावजूद भी, लोगों की आस्था और हिम्मत बरकरार है. श्रद्धालु घुटनों तक पानी में खड़े होकर भी पूजा-पाठ कर रहे हैं. इस दृश्य से पता चलता है कि बाढ़ भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पाई है. घाट पर मौजूद लोग इस गंभीर स्थिति में भी अपनी धार्मिक परंपराओं को निभा रहे हैं हालांकि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तो अलर्ट मोड पर है और साथ ही लोगों को जरूरी चेतावनी भी जारी कर दी गई है. लेकिन फिर भी अब जिस तरीके से यमुना विकराल होती जा रही हैं तो लोगों का चिंतित होना भी स्वाभाविक है. वहीं मथुरा के जिला कलेक्टर चंद्रप्रकाश सिंह ने लोगों को पहले से ही आगाह कर दिया था कि यमुना का जलस्तर बढ़ने वाला है.
क्योंकि हथिनीकुंड बैराज से यमुना का पानी छोड़ा गया था जिसके कारण राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई इलाके डूबे हुए हैं. इसीलिए जिले कलेक्टर चंद्र प्रकाश सिंह यमुना घाट का औचक निरीक्षण भी किया था. और उसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन को इस बारे में सावधान भी किया था. यही कारण है कि अभी तक मथुरा में किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि यमुना का जलस्तर बढ़ने से सिर्फ दिल्ली या मथुरा तक बाढ़ का असर नहीं है बल्कि संगम नगरी प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर 5 वीं बार बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते 24 घंटों में यमुना के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।