Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Flood 2025: Yamuna became uncontrollable in Delhi, flood water entered posh areas and relief camps!
{"_id":"68b92e868a2d34797401a317","slug":"delhi-flood-2025-yamuna-became-uncontrollable-in-delhi-flood-water-entered-posh-areas-and-relief-camps-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood 2025: दिल्ली में यमुना हुईं बेकाबू, पॉश इलाकों-राहत कैंपों में घुसा बाढ का पानी!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Flood 2025: दिल्ली में यमुना हुईं बेकाबू, पॉश इलाकों-राहत कैंपों में घुसा बाढ का पानी!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:45 AM IST
राजधानी दिल्ली में यमुना रौद्र रूप में बह रही है। यमुना का पानी खादर में उफान मार रहा है। कई दिनों से लोगों को खादर क्षेत्र छोड़ने के लिए मुनादी करवाई जा रही थी, लेकिन लोग अपने घरों में डटे रहे। बुधवार तड़के पानी जब उनके घरों में लबालब भर गया और उनकी जान पर बन गई तब वह प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगाने लगे। बोट क्लब ने सौ अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है। गढ़ी मांडू गांव के एक ग्रामीण ओमवीर व खादर से बाइक से गुजर रहे संतोष शर्मा नाम के एक व्यापारी लापता हैं। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई हैं। बदरपुर खादर, गढ़ी मांडू, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना बाजार, यमुना खादर स्थित विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन में लबालब पानी भर गया। यमुना खादर में प्रधान गार्डन क्षेत्र में भी चार फीट तक पानी भर गया। यहां रहने वाले लोग पानी से होते हुए घर का सामान ले जाते हुए नजर आए। इसके अलावा बच्चों को थर्मोकोल सीट को नाव बनाकर बाहर निकाला गया।
जलस्तर से प्रभावित लोगों की बरसात भी परीक्षा ले रही है। अब तक करीब 15 हजार लोग राहत शिविरों में पहुंचे हैं। पर्याप्त संख्या में राहत शिविर नहीं है। लोग फुटपाथ, डिवाइडर पर तिरपाल डालकर रह रहे हैं। कई लोगों के पास तिरपाल भी नहीं है। बुधवार को हालात यह थे एक महिला सड़क पर वर्षा में हाथ में छतरी लेकर खाना बना रही थी। वहीं लोग आपदा में अवसर भी ढूंढ रहे हैं। शिविरों में ऐसे लोग भी पहुंच गए जो खाने व दूसरी सुविधाओं के चक्कर में पहुंच गए। यमुना किनारे बने पिकनिक स्पॉट दिल्ली के दिल वाले यमुना की ऐसी झलक देखने को बेताब हैं। क्योंकि आम दिनों यमुना के क्या हालात रहते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। यमुना किनारे पिकनिक स्पाट बने हुए हैं। सिग्नेचर ब्रिज वद पुश्ता रोड पर लोग पर दोस्तों व परिवार के साथ यमुना का बदला रूप देखने पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली का यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट बुधवार को ही जलमग्न हो गए थे। कल यहां पानी का स्तर और बढ़ गया था। इसके अलावा, मयूर विहार में भी यमुना का पानी ऊपर आ गया है जिसके बाद कई लोगों को राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। निगमबोध घाट, पुराना लोहा पुल, ISBT, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ में भी पानी कॉलोनियों में घुस चुका है। इधर कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है जिसके बाद यहां भी कुछ इलाकों में पानी भर गया है। आज भी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बेला रोड पर यमुना नदी का उफान वाहन और इमारतों के लिए खतरे में बदल गया, पानी में कई वाहन डूब गए और कई इमारतें जलमग्न हो गईं। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार इलाके में राहत कैंपों में घुसा पानी। बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बुधवार शाम जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल का जलस्तर 207.48 मीटर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।